Agniveer result: जारी हुआ अग्निवीर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, मध्य प्रदेश के इन जिलों के छात्र हुए चयनित

Agniveer result
Agniveer result

Agniveer result: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में अग्नि वीर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। शुक्रवार की देर रात को मेरिट लिस्ट जारी किया गया जिसमें मध्य प्रदेश के 10 जिलों के अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। चयनित अभ्यर्थियों में ग्वालियर शिवपुरी मुरैना भिंड दतिया शिवपुरी सागर निवाड़ी टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों के अभ्यर्थी शामिल है। ग्वालियर जिले के 716 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं।

अग्नि वीर भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया (Agniveer result)

आपको बता दे अग्नि वीर भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया पिछले साल लिखित परीक्षा से शुरू हुई थी और लिखित परीक्षा में पास होने के बाद लगभग 9000 अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया गया था। सागर जिले में जनवरी में शारीरिक परीक्षा आयोजित हुआ था। शारीरिक परीक्षा पास होने के बाद मेडिकल के लिए बुलाया गया और इसके बाद छात्रों का चयन हुआ है।

इस तरह चेक करें अपना रिजल्ट

ऐसे चेक करें रिजल्ट
जो अभ्यर्थी भारतीय सेना अग्निवीर रिजल्ट 2025 को लेकर परेशान हैं, वे इन तरीके से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप पर भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट https://joinindianarmy.nic.in/default.aspx पर जाएं।
वेबसाइट पर जाने के बाद, एक कैप्चा कोड दिखाई देगा, उसे सही से भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
इसके बाद, आपके सामने CEE Result का टैब दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
फिर से एक कैप्चा कोड भरने के बाद, Enter Website पर क्लिक करें।
इसके बाद, रिजल्ट की पीडीएफ फाइल आपके सामने खुल जाएगी।
उसे डाउनलोड करें और अपने रोल नंबर के मुताबिक रिजल्ट चेक करें।

Also Read:MP News: 1 अप्रैल से मध्य प्रदेश के दफ्तरों में बदल जाएगी कार्य करने की व्यवस्था, धांधली रोकने के लिए सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button