MP News: प्रदेश के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू होंगे प्रमोशन
MP News: मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। लगभग 9 साल से बाद अटके हुए प्रमोशन फिर से शुरू हो जाएंगे। इससे प्रदेश के लगभग 5 लाख कर्मचारियों को राहत मिलेगी। यह अपने पदोन्नति का इंतजार कर रहे थे। सरकार ने इसको लेकर कुछ नियम बनाएं है, जिससे प्रमोशन की प्रक्रिया तेज हो सकें।
बिना प्रमोशन ही रिटायर हो गए 1 लाख कर्मचारी
लगभग 9 साल से प्रमोशन की प्रक्रिया बंद होने की वजह से एक लाख से ज्यादा कर्मचारी बिना पदोन्नति हुई ही रिटायर हो गए। बताया जा रहा है कि इसके पीछे आरक्षण और नीतियों में उलझन बड़ी वजह है। कर्मचारी संगठनों ने बार-बार आवाज उठाई और कोर्ट में दखल दिए। इसके बावजूद सरकार ने अब जाकर तीन नए नियम बनाए हैं और इसके तहत प्रमोशन का रास्ता खोला है।
सरकार द्वारा जो तीन नए नियम बनाए गए हैं उनके अनुसार… (MP News)
वरिष्ठता और काम : कर्मचारी की नौकरी की अवधि और इसका परफॉर्मेंस देखा जाएगा।
विभागीय जांच : प्रमोशन के लिए कर्मचारियों की जांच की जाएगी।
आरक्षण का भी ध्यान: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कोर्ट के नियमों के हिसाब से आरक्षण दिया जाएगा और यह प्रमोशन पर भी लागू होगा।
बताया जा रहा है कि सभी विभागों को सरकार से निर्देश है कि जल्द काम शुरू करें।
कर्मचारियों में खुशी की लहर
9 साल बाद कर्मचारियों को प्रमोशन की न्यूज़ मिलने से कर्मचारी बहुत खुश है। भोपाल के कर्मचारी संगठनों ने इसे होली का गिफ्ट बताया है। जबकि सरकार का कहना है कि अगले कुछ महीनो में प्रमोशन का काम पूरा हो जाएगा। विधि विभाग ने तैयारी पूरी कर दी है। एक अफसर का कहना है कि हम चाहते कि रुका हुआ काम जल्द निपटे और कर्मचारियों को उनका हक मिले।