MP News: ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग, लोगों ने पीछे के रास्ते भागकर बचाई जान

MP News: मध्य प्रदेश के मुलताई में रविवार रात 11:30 बजे बैतूल रोड स्थित अंश ऑटो पार्ट्स की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गया जिसमें पांच बाइक जलकर राख हो गई। इस हादसे में 7 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।

दुकान के मालिक ललित पाटेकर ने कहा कि दुकान के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन से शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारी गिरने के कारण आग लग गई। इस घटना के समय ललित अपने परिवार के साथ दुकान के पीछे ही सोए थे और जब शोर सुन तो तुरंत भाग कर अपनी जान बचाई।

दमकल कर्मी ने बताया कि आज बहुत तेज थी और दुकान में रखे टायर तेल और अन्य ऑटो पार्ट्स के साथ पांच बाइक जल गई है। फायर ब्रिगेड की टीम सही समय पर पहुंच कर आग पर काबू पाई नहीं तो और भी ज्यादा नुकसान हो सकता था। प्रशासन ने इसका जांच शुरू कर दिया।

Also Read:Betul Today News: बैतूल ऑयल मिल के टैंक में दो मजदूरों के शव मिलने से फैली सनसनी, मुआवजे की मांग करने परिजनों किया चक्कजाम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button