Ladli Behana Yojana : सवा करोड़ लाडली बहनों को मोहन भैया का बड़ा गिफ्ट, इस दिन खाते में आएगी राशि, इस बार मिलेंगे इतने रुपए

Ladli Behana Yojana: लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक लोकप्रिय योजना है। इस योजना की शुरुआत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए किया गया है। योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की राशि दी जाती है ताकि वह अपनी छोटी बड़ी जरूरत के लिए किसी दूसरे पर निर्भर ना रहे।
22वीं किस्त का इंतजार कर रही है महिलाएं (Ladli Behana Yojana)
21वीं किस्त जारी की जा चुकी है और अब महिलाएं बेसब्री से 22वीं किस्त का इंतजार कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के खाते में 22वीं किस्त भेज दी जाएगी। आमतौर पर 10 तारीख को यह राशि ट्रांसफर की जाती है लेकिन कई बार त्यौहार होने की वजह से पहले ही राशि महिलाओं के खाते में भेज दी जाती है। होली और महिला दिवस होने की वजह से 8 मार्च को महिलाओं के खाते में इस राशि को भेजा जा सकता है।
हालांकि अभी तक ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। मध्य प्रदेश में इस योजना की लोकप्रियता देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने भी लाडली बहन योजना के तर्ज पर महिलाओं के लिए लाडली बहिन योजना शुरू किया है। महाराष्ट्र सरकार ने घोषणा किया है कि 8 मार्च को लाडली बहनों को किस्त मिल जाएगी लेकिन अभी तक मोहन सरकार ने किस्त को लेकर किसी भी तरह की घोषणा नहीं की है।
Also Read:MP News: मप्र में अब यहां बन रही हैं नई रेलवे लाइन, 204 किमी में होगा जमीन का अधिग्रहण, इन जिलों को होगा फायदा
मध्य प्रदेश में कब आएगी योजना की किस्त
बात अगर मध्य प्रदेश की करें तो लाडली बहना योजना की किस्त 8 मार्च को ही जारी की जाएगी और इसकी तैयारी सरकार ने शुरू कर दी है। हालांकि मोहन सरकार ने अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इस बार सवा करोड़ महिलाओं के खाते में सरकार 1250 रुपए ट्रांसफर करने वाली है।



