Ladli Behan Yojana : इस बार तय समय से पहले लाडली बहनों के खाते में आएगी 22वीं किस्त, जानिए क्या है वजह

Ladli Behan Yojana : लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक लोकप्रिय योजना है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की राशि दी जाती है। योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है ताकि वह छोटी-छोटी जरूरत के लिए किसी अन्य पर निर्भर ना रहे। आमतौर पर इस योजना की राशि महीने के 10 तारीख को ट्रांसफर होती है लेकिन कई बार पर्व त्यौहार होने की वजह से 10 तारीख से पहले भी लाडली बहना योजना की राशि महिलाओं के खाते में भेज दी जाती है।

2024 में महाशिवरात्रि के वजह से 10 मार्च की जगह 1 मार्च को ही लाडली बहना योजना की दसवीं किस्त बहनों के खाते में भेज दी गई थी। अब बहनों को 22वीं किस्त का लाभ मिलना है और इस बार भी महिला दिवस के अवसर पर 10 तारीख से पहले ही राशि भेज दी जाएगी। सूत्रों की माने तो 8 मार्च यानी की महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के खाते में 22वीं किस्त ट्रांसफर होगी लेकिन अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

मध्य प्रदेश की तरह महाराष्ट्र में भी लाडली बहना योजना चलाया जाता है। यह योजना चुनाव में गेम चेंजर साबित हुई थी जिसके बाद कई राज्य लाडली बहना योजना के तर्ज पर ही महिलाओं के लिए योजनाएं चलाते हैं।

जानिए कब-कब तय है समय से पहले आई थी योजना की राशि ( Ladli Behan Yojana )

महाशिवरात्रि – 1 मार्च को मिली 10वीं किस्त
चैत्र नवरात्रि / गुड़ी पड़वा – 5 अप्रैल को मिली 11 वीं किस्त
लोकतंत्र का महापर्व – 4 मई को मिली 12वीं किस्त
शारदीय नवरात्रि – 5 अक्टूबर को मिली 17 वीं किस्त
महाराष्ट्र में 8 मार्च को लाडली बहनों के खाते में आएंगे पैसे

पात्रता की जरूरी शर्तें

  • मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी
  • विवाहित, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता
  • 21 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी महिलाएं
  • किसी भी वर्ग की महिलाएं ले सकती हैं लाभ
  • स्वयं या परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता न हो
  • जिनके परिवार के पास 5 एकड़ से कम भूमि हो

Also Read: Ladli Bahana Yojana: इस बार रक्षाबंधन पर लाडली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपए, बजट में बढ़ेगी राशि

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button