Betul Today News: केंद्र और राज्य सरकार मिलकर युवाओं को रोजगार देने कर रही बेहतर प्रयास- हेमंत खंडेलवाल

Betul Today News: Central and state governments together are making better efforts to provide employment to the youth - Hemant Khandelwal

Betul Today News: बैतूल भाजपा की केन्द्र व राज्य दोनों सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है। दोनों सरकारों द्वारा रोजगार मेले के माध्यम से बेरोजगारों को रोजगार दिलाने का काम किया जा रहा है। यह बाते यह बाते बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने रोजगार मेले के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं। गुरूवार को सदर आईटीआई परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले के शुभारंभ अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष हसंराज धुर्वे, नगर पालिका अध्यक्ष पार्वतीबाई बारस्कर, भाजपा नेता पर्वत धोटे सहित अधिकारी मौजूद थे।
 खंडेलवाल ने आईटीआई के विद्यार्थियों और रोजगार मेले में आए युवाओं को संबोंधित करते हुए कहा कि सरकार रोजगार मेले के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए बेहतर प्रयास कर रही है। विधायक ने रोजगार मेले में आए युवाओं से कहा कि वे जब भी किसी कंपनी में अपना इंटरव्यू देते है उन विद्यार्थियों को संबंधित कंपनी के बारे में पहले ही विस्तार से जानकारी हासिल करना चाहिए। कंपनी की वेबसाईट पर कंपनी के संबंध में जानकारी प्राप्त करें। अपनी योग्यता के आधार पर कंपनी में अपना इंटरव्यू दे।  अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिले, सरकार इस पर बेहतर काम कर रही है। कंपनियों में रोजगार के अलवाल सरकार स्वरोजगार पर भी अधिक फोकस कर रही है। बैतूल विधायक ने रोजगार मेले में चयनित विद्यार्थियों को ज्वाईनिंग लेटर भी सौंपा। 
कंपनियां बेहतर वेतन देने का करें प्रयास
विधायक ने कहा कि जो कंपनियां रोजगार मेले में आई है, वह कंपनियां युवाओं को बेहतर वेतन देने का प्रयास करें। स्थानीय कंपनियों द्वारा यह प्रयास करना चाहिए कि लोकल में विद्यार्थियों को कम से कम 10 हजार रूपए और जिले के बाहर की कंपनियां 20 से 25 हजार रूपए से अधिक वेतन दे ताकि विद्यार्थियों को भी परेशानियों का सामना ना करना पड़े, अच्छा वेतन मिलने से विद्यार्थी युवा भी कंपनी में काम करने में दिलचस्पी दिखाते है। विधायक ने चयनित विद्यार्थियों से चर्चा कर उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। रोजगार मेले में आई सभी कंपनियों के अधिकारियों से विधायक ने चर्चा की और कंपनियों के संबंध में जानकारियां ली।
रोजगार मेले में 19 कंपनियां हुई शामिल
जिला रोजगार कार्यालय द्वारा लगाएं गए रोजगार मेले में 19 कंपनियां सम्मिलित हुई। जिसमें शक्ति मोटर्स मुलताई, कुलोदय टेक्नोपैक प्रा.लि. दमन गुजरात, जेके बॉयो एग्रीटेक प्रा.लि. भोपाल, एचडीएफसी लाईफ, एनआईआईटी फाउंडेशन, एसबीआई बैतूल, प्रथम इंड्यूकेशन फाउंडेशन भोपाल, आमदानी प्रा.लि. छिंदवाड़ा, सीआईआई छिंदवाड़ा, सीआईपीईटी भोपाल, यशवी ग्रुप भोपाल कंपनी सम्मिलित हुई। रोजगार मेले में 10वीं पास से लेकर ग्रेज्यूवेट विद्यार्थियों के लिए रोजगार का ऑफर मिले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button