Ladli Bahana Yojana: इस बार रक्षाबंधन पर लाडली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपए, बजट में बढ़ेगी राशि

Ladli Bahana Yojana: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए लाडली बहना योजना का संचालन किया जाता है। यह राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसके अंतर्गत महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की सहायता राशि दी जाती है। महिला दिवस के अवसर पर सरकार इस योजना की 22वीं किस्त जारी करने वाली है। इसी बीच एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है।

बढ़ सकती है लाडली बहना योजना की राशि ( Ladli Bahana Yojana )

मंत्रालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरकार लाडली बहना योजना की राशि 1250 रुपए से बढ़कर ₹1500 कर सकती है और इस बार के बजट में 250 करोड रुपए की अतिरिक्त राशि का इसके लिए प्रावधान किया जा सकता है। बता दे की 10 मार्च से मध्य प्रदेश का बजट सत्र शुरू होने वाला है जिसमें यह बड़ी घोषणा हो सकती है।

रक्षाबंधन पर लाडली बहनों को मिल सकता है तोहफा

प्रदेश की आर्थिक स्थिति देखते हुए यह बात साफ नहीं हुआ है की वृत्त विभाग सरकार द्वारा योजना की राशि बढ़ाने की मंजूरी मिलेगी या नहीं लेकिन अगर इस योजना को मंजूरी मिलती है तो रक्षाबंधन के अवसर पर लाडली बहनों को तोहफा मिल सकता है।

Also Read: MP News: मध्यप्रदेश के इन गांवों को किया जाएगा शहरों में शामिल, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं, सरकार ने बनाया मास्टर प्लान

मध्य प्रदेश सरकार के इस योजना की तरह ही अन्य राज्यों के सरकार ने भी लाडली बहना योजना की शुरुआत की है। सरकार को इस योजना का फायदा चुनाव में साफ तौर पर मिला है और इसको देखते हुए अन्य राज्य सरकार भी महिलाओं को पैसे दे रही है।

Also Read: Betul Crime News: ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने किया आत्महत्या प्रयास, मांगे थे 20 हजार रुपये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button