Betul Today News: इमानदारी की मिशाल पेश करने वाले प्रधान आरक्षक उमाकांत मिश्रा को एसपी ने किया सम्मानित

Betul Today News: SP honored head constable Umakant Mishra who set an example of honesty

Betul Today News:- बैतूल जिला चिकित्सालय में पदस्थ प्रधान आरक्षक द्वारा  इमानदारी दिखाये जाने पर एसपी ने उन्हें सम्मानित किया। जानकारी के मुताबिक गुरूवार की रात को गाड़ाघाट तिराहे पर अज्ञात वाहन ने बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में जमदेही निवासी किसान मुन्ना धुर्वे की मौत हो गई थी। मृतक को एक निजी एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में पदस्थ प्रधान आरक्षक उमाकांत मिश्रा ने मृतक की पहचान के लिए उसकी तलाशी ली गईर्। इस दौरान मृतक की जेब में 11 हजार 270 रूपए नगद प्राप्त हुए।

प्रधान आरक्षक  मिश्रा ने ईमानदारी की मिशाल पेश कर मृत के जेब से मिले रूपए परिजनों को लौटा दिए। ईमानदारी की मिसाल पेश करने पर प्रधान आरक्षक  मिश्रा को एसपी निश्चल एन झारिया द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया है। राशि लौटाने पर मृतक के परिजनों ने भी पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया। परिजनों ने बताया कि आज भी कई लोगों के दिलों में ईमानदारी बरकरार है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button