EPFO News: अब से PF पर मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज, हजारों परिवारों को सीधा फायदा

EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि की बैठक में एक बड़ा फैसला लिया गया है। EPF जाम पर मिलने वाले ब्याज दर में किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ है और वृत्तीय वर्ष 2025-26 में भी EPFO के अंशदाताओं को 8.25% का ब्याज मिलेगा।

शुक्रवार के दिन केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक में ईपीएफ जमा पर 8.25% वार्षिक ब्याज दर जमा करने की सिफारिश की गई। अब केंद्र सरकार की अधिसूचना के बाद ईपीएफओ अंशदाताओं के खातों में ब्याज दर जमा जमा कराया जाएगा।

PF पर मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज ( EPFO News)

बैठक से पहले आशंका जताई जा रही थी कि शायद इस बार ब्याज दरों में कटौती हो सकती है। मगर ऐसा नहीं हुआ। पिछले साल भी पीएफ पर 8.25 फीसदी ब्याज मिला था। मौजूदा समय में अन्य बचत स्कीमों की तुलना में पीएफ पर सबसे अधिक ब्याज मिल रहा है। सरकार ने 2022 में पीएफ पर ब्याज दर को 8.5 से घटाकर 8.1 फीसदी कर दिया था। मगर 2024 में ब्याज दर को 8.25 फीसदी किया था।

सुकन्या समृद्धि योजना से भी अधिक ब्याज

मौजूदा समय में पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) पर 7.1 फीसदी ब्याज मिल रहा है। अगर पोस्ट ऑफिस में 5 साल तक के लिए धनराशि जमा की जाती है तो 7.5 फीसदी ब्याज मिलेगा। किसान विकास पत्र पर भी इतना ही ब्याज है। तीन साल तक के टर्म डिपोजिट पर ब्याज की दर 7.1 फीसदी है।

Senior citizen Saving Scheme और Sukanya Samriddhi Yojana पर 8.2 फीसदी ब्याज मिलता है। नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट पर 7.7 फीसदी ब्याज है। वही पोस्ट ऑफिस सेविंग पर महज 4 फीसदी सलाना ब्याज का लाभ मिल रहा है। इस लिहाज से पीएफ पर मिल रहा ब्याज सबसे ज्यादा है।

अगर एक नौकरी को छोड़ने और दूसरी को ज्वाइन करने के बीच दो महीने का गैप है तो इसे नियमित नौकरी माना जाएगा। इस फैसले से एक हजार परिवारों को ईडीएलआई लाभ मिलेगा।

Also Read: MP News: मोहन सरकार इन दो जिलों का करेगी पुनर्गठन, इस जिले का 6463 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र हुआ कम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button