Ladli Bahna Yojana: लाड़ली बहनों को मिलेगा ज्यादा पैसा! महिला दिवस पर मोहन भैया देंगे सौगात

Ladli Bahna Yojana: लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए हर महीने 1250 रुपए देती है। राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं को हर तरह की सहायता राशि दी जा रही है ताकि महिलाएं अपनी छोटी-छोटी जरूरत के लिए किसी अन्य इंसान पर निर्भर ना रहे।

Ladli Bahna Yojana: इस दिन जारी होगी 22वीं किस्त 

वूमेंस डे 8 मार्च पर मध्यप्रदेश की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों को मोहन सरकार की ओर से बड़ा तोहफा दिया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कई बार घोषणा कर चुके हैं कि बहनों की राशि को बढ़ाकर जल्द ही 3 हजार रुपए कर दिया जाएगा। ऐसे अब अनुमान लगाया जा रहा है कि मार्च महीने में मिलने वाली 22वीं किस्त में बहनों को राशि बढ़कार दी जा सकती है।

10 फरवरी को 21वीं किस्त डॉक्टर मोहन यादव के द्वारा जारी कर दी गई और अब महिलाएं बेसब्री से 22वीं किस्त का इंतजार कर रही है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए डॉक्टर मोहन यादव ने कहा था कि महिलाओं के राशि में बढ़ोतरी की जाएगी। हालांकि अब देखना होगा कि 22वीं किस्त बढ़कर आती है या 1250 रुपए ही जारी होती है।

महिलाएं बेसब्री से नया आवेदन खोलने का इंतजार कर रही है लेकिन नया आवेदन कब तक खुलता है इसको लेकर अभी ऑफिशियल बयान नहीं जारी किया गया है। जिन महिलाओं का लाडली बहन योजना का किस्त नहीं आता है वह नए आवेदन में अप्लाई कर सकती है।

Also Read: MP News: करोड़ों रुपए खर्च कर बैतूल सहित एमपी के इन 80 स्टेशनों को किया जाएगा चकाचक, मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button