MP News: MP को आई आधा सैकड़ा इलेक्ट्रिक बसें, मिलेगी ये सुविधाएं

MP News: राजधानी भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स सबमिट होने वाला है और सरकार के द्वारा मेहमानों के सुविधा के लिए कई तरह की खास प्रबंध किए जा रहे हैं। आने वाले मेहमानों के दो दोनों को यादगार बनाने के लिए और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने बेहद खास इंतजाम किया है। राजधानी भोपाल में 50 इलेक्ट्रिक बेसन का बेड़ा मंगाया गया है और राज्य में पहली बार ऐसा होगा कि इवेंट में इलेक्ट्रिक वाहनों का इतने बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाएगा।

मोहन सरकार ने मंगवाया ये वाहन ( MP News )

भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड और इंदौर की ICTL कंपनी के सहयोग से 50 ई-बसों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा 100 ई-कार्ट , 300 एसयूवी , 200 सिडान कार और 35 ट्रैवलर जीपें भी मेहमानों की सेवा में रहेंगी। खास बात यह है कि टॉप उद्योगपतियों के लिए 10 मर्सिडीज कारें भी किराए पर मंगवाई गई हैं।

सरकार की योजना के तहत 50 ई-बसों में से 35 बसें इंदौर नगर निगम से मंगाई गई हैं। यह बसें प्रतिनिधियों और उद्योगपतियों को एयरपोर्ट से आयोजन स्थल तक ले जाने के लिए उपयोग की जाएंगी। वहीं, मानव संग्रहालय के अंदर एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए ई-कार्ट का इंतजाम किया गया है।

Also Read:MP News: मध्य प्रदेश में किसानों के खातों में आएंगे हजारों रुपए, इन गांव में सड़क बनाई की सरकार, आदेश जारी

ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग के सुझावों के आधार पर अतिरिक्त मेहमानों को एयरपोर्ट से मानव संग्रहालय, गेस्ट हाउस, होटल, रिसॉर्ट और केरवा-कलियासोत की टेंट सिटी तक पहुंचाने के लिए विशेष रूप से इलेक्ट्रिक बसों की तैनाती की जाएगी।

Also Read:Betul Today News: जांच शिविर के माध्यम से मिले 416 टीबी मरीज, 20 लाख की जनसंख्या में साढ़े चार लाख लोगों जांच का मिला लक्ष्य, बचाव के लिए जांच जरूरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button