Betul Road Accident: बस और डंपर की टक्कर कई यात्री घायल, ग्राम खमालपुर के पास हादसा
Betul Road Accident: Bus and dumper collide, many passengers injured, accident near village Khamalpur
Betul Road Accident: रानीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खमालपुर के पास एक यात्री बस और डंपर की टक्कर हो गई। हादसे में लगभग दो दर्जन यात्री घायल होने के समाचार मिले हैं सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
रानीपुर थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार रात 7 बजे के लगभग ग्राम खमालपुर के पास यात्री बस डंपर से टकरा गई। यात्री बस में लगभग 30 यात्री सवार थे जिसमें से दो दर्जन यात्री घायल होने के समाचार मिले हैं। सभी यात्रियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।



