Betul Today News: शहर के ऊपर से कई बार मंडराता रहा हवाई जहाज, लोगों में तरह-तहर की होते रही चर्चा
Betul Today News: The airplane kept hovering over the city several times, people kept discussing all sorts of things

Betul Today News: बैतूल मुख्यालय पर एक हवाई जहाज शहर के ऊपर से मंडराते देख लोगों में कई प्रकार की चर्चा होने लगी। यह छोटा हवाई जहाज किसका है, पुलिस विभाग के अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर सकें। शनिवार दोपहर से ही एक हवाई जहाज ने शहर के ऊपर से कई बार चक्कर लगाए। बार-बार एक ही हेलीकॉप्टर को आते-जाते देख लोग कई प्रकार के कयास लगाने लगें। कोई इस हवाई जहाज को जासूसी विमान समझ रहा था तो कोई किसी मंत्री के आने की चर्चा कर रहे थे। हालांकि बैतूल जिले में कहीं भी किसी मंत्री का दौरा नहीं था। खास बात यह है कि यह हेलीकॉप्टर कम ऊंचाई पर उड़ रहा था। जब यह हवाई जहाज कई ग्रामीण इलाकों के करीब से गुजरा तो ग्रामीण अचंभित हो गए। ग्रामीण हवाई जहाज को देखते रहे। यह हवाई जहाज किसका है, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी हैं। इस संबंध में एसपी निश्चल झारिया से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि हवाई जहाज उड़ने की जानकारी उन्हें नहीं है। पुलिस कंट्रोल रूम से जब हवाई जहाज उड़ने की जानकारी पूछी गई तो यहां पर भी इस संबंध में भी कोई जानकारी नहीं थीं।
पुलिस विभाग के आरआई दिनेश मर्सकोले से भी चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि हवाई जहाज किसका है, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि एक डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म पर यह खबर प्रसारित हुई है, इसमें बैतूल एएसपी कमला जोशी का हवाला देते हुए शहर के ऊपर से मंडरा रहा हेलीकॉप्टर इसरो का होना बताया जा रहा है। सेटेलाइट इमेज बनाने के लिए उड़ रहा है।



