Cancelled Train List: अचानक मध्य प्रदेश में रद्द हो गई ये ट्रेनें, यात्रियों की बढ़ी मुसीबत

Cancelled Train List
Cancelled Train List

Cancelled Train List: अगर आपको अगले कुछ दिनों में ट्रेन की यात्रा करनी है तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। भोपाल मंडल से दक्षिण भारत तक जाने वाली 6 ट्रेनों को रेलवे ने रद्द कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिकंदराबाद मंडल के काजीपेट विजयवाड़ा रेलखंड के खमन स्टेशन पर नॉन इंटर कॉलिंग का काम चल रहा है। इसी वजह से भोपाल मंडल से चलने वाले कई ट्रेनों को रेलवे ने रद्द कर दिया है। तो आईए जानते हैं कि इन ट्रेनों को रेलवे ने रद्द किया है…

रेलवे ने इन ट्रेनो को किया रद्द ( Cancelled Train List )

1.गाड़ी संख्या 12511, गोरखपुर-कोचूवेली एक्सप्रेस दिनांक 14.02.2025 और 16.02.2025 को निरस्त रहेगी।
2.गाड़ी संख्या 12512, कोचूवेली-गोरखपुर एक्सप्रेस दिनांक 18.02.2025 और 19.02.2025 को निरस्त रहेगी।
3.गाड़ी संख्या 04717, हिसार-तिरुपति स्पेशल दिनांक 15.02.2025 को निरस्त रहेगी।
4.गाड़ी संख्या 04718, तिरुपति-हिसार स्पेशल दिनांक 17.02.2025 को निरस्त रहेगी।
5.गाड़ी संख्या 06509, केएसआर बेंगलुरू-दानापुर एक्सप्रेस दिनांक 17.02.2025 को निरस्त रहेगी।
6.गाड़ी संख्या 06510, दानापुर – केएसआर बेंगलुरू एक्सप्रेस दिनांक 12.02.2025 और 19.02.2025 को निरस्त रहेगी।

Also Read:MP News: 12 मुख्य कार्यपालन अधिकारियों का हुआ तबादला, जारी हुआ आदेश, देखिए लिस्ट

रेलवे ने यात्रियों के लिए जारी किया जरूरी सूचना 

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों के लिए जरूरी सूचना जारी की है और कहा है कि पूछताछ केंद्र पर जाकर रेलवे से जुड़ी सभी जानकारियां प्राप्त करें ताकि उन्हें किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। रेलवे ने कहा है कि असुविधा के लिए खेद है।

Also Read:Viral News: विवाह समारोह में घुसा तेंदुआ, मौके पर मच गई अफरातफरी, मंच छोड़कर भागे दूल्हा-दुल्हन, देखे वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button