MP News: जापान से आते ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छात्रों को दी बड़ी खुशखबरी, इन छात्रों को जल्द मिलेगा बड़ा तोहफा

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जापान से आते ही मध्य प्रदेश के मेधावी छात्रों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों को जल्दी इस लैपटॉप के पैसे दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें लैपटॉप के साथ ही स्कूटी के पैसे भी जल्द दे दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को ही भोपाल में इस बात की घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री के इस तोहफा से छात्रों के बीच खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।

12वीं पास छात्रों को मिलेगा जल्द लैपटॉप का पैसा ( MP News )

मुख्यमंत्री मोहन यादव अपनी जापानी यात्रा से चार दिन बाद अपने देश लौट आए और इसके बाद उन्होंने 12वीं टॉपर्स के लिए बड़ा ऐलान कर दिया। 75% अंक लाने वाले छात्रों को लैपटॉप दिया जाएगा।मुख्यमंत्री ने यह बड़ा ऐलान रविवार को जापान यात्रा और दिल्ली के चुनाव रैली से लौट के बाद किया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सरकार उन सभी वर्गों के लिए काम कर रही है जो गरीब है और वंचित है। मुख्यमंत्री के इस ऐलान के बाद छात्रों में खुशी के लहर देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार सभी वर्गों के लिए योजनाओं को लेकर लगातार काम कर रही है।

आपको बता दे 12th में 75% अंक लाने वाले छात्रों को लैपटॉप के लिए पैसे दिए जाएंगे। पिछले साल टॉपर्स को लैपटॉप और स्कूटी नहीं मिली थी इसका मुद्दा विपक्ष ने बनाया और सरकार को घेरा था जिसके बाद सरकार ने अब लैपटॉप और स्कूटी देने का फैसला किया है।

Also Read:Betul Crime News Today: कोतवाली पुलिस ने किया लूट की घटना का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button