Betul Bjp News: भाजपाई ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूंका पूतला, कांग्रेस की सोच ही सनातन विरोधी – सुधाकर पंवार

Betul BJP News: BJP worker burns effigy of Congress national president, Congress's thinking is anti-Sanatan - Sudhakar Pawar

Betul BJP News: बैतूल भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के विवादित बयान की कडी निंदा करते हुए कहा कि शुरूवात से ही कांग्रेस की सोच सनातन विरोधी रही कांग्रेस के लोग राजनीति नहीं सनातन धर्म को नष्ट करने के लिए सदैव अनाप-शनाप बयान बाजी करते नजर आते है। महू में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का सनातन विरोधी बयान एक बार फिर कांग्रेस की सच्चाई को सामने लाने वाला है। श्री पंवार ने कहा कि देश भर के करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र महाकुंभ पर इस तरह का टिप्पणी करना उनकी मंद बुद्धि का प्रमाण है। आज जहां देश के कोने-कोने से लोग महाकुंभ में मां गंगा त्रिवेणी संगम पर पहुंच रहे हैं यह देश की एकता अखंडता और धर्म की पताका को ऊंचा करने का अवसर है। यह बात श्री पंवार ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जून खडगें के पुतला दहन के दौरान संबोधन में कही। भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस के खिलाफ नारे लगाए और लल्ली चौक कोठीबाजार में पूतला दहन किया गया।

पुतला दहन के  दौरान जिला उपाध्यक्ष इंद्रपाल पुण्डे, नपाध्यक्ष पार्वती बारस्कर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवी, किसान मोर्चा अध्यक्ष महेश्वर सिंह चंदेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष भास्कर मगरदे, पिछडा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष संजू सोलंकी, मंडल अध्यक्ष कोठीबाजार विक्रम वैद्य, गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा,सुनिता देशमुख, वर्षा खाडे, सुनीला राठौर, कविता मालवी, नीलम वागद्रे, पार्षद संगीता बारस्कर, कायम कावरे, आभा श्रीवास्तव, पिंटू महाले, पवन यादव, गीतेश बारस्कर, कैलाश धोटे, वरूण धोटे, राजीव गुडडू मिश्रा, शलभ वर्मा, कमलेश राठौर, मून्ना मानकर, राकेश शर्मा, राजा सुर्यवंशी, आशीष पंवार, प्रवीण वराठे, मनीष मिसर , कुणाल शर्मा, विजय पानकर, कांति पंवार, नरेन्द्र विजयकर, सुरेश गायकवाड, अभिषेक विक्की राठौर,सतीश महाते, पवन राठौर, मोनू सोनी, रवि हिराणी, रमेश बारस्कर, प्रमेश राजपुत, अंशुल राजपुत,पवन शर्मा, दिपक श्रीवास्तव, कुण्लिक डांगे, शेखर बारस्कर सहित बडी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button