Advertisement

DA HIKE: बड़ी खुशखबरी! केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में होगी जबरदस्त उछाल, बस करना होगा 31 जनवरी तक का इंतजार

DA HIKE
DA HIKE

DA HIKE: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। नवंबर 2024 का AICPI इंडेक्स का नंबर आ गया है और इसमें कोई ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। बदलाव न होने के बाद भी केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है और अब महंगाई भत्ते में एक बार फिर से जबरदस्त उछाल होने वाली है। सामने आई जानकारी के अनुसार अक्टूबर 2024 तक महंगाई भत्ते का स्कोर 55.025 परसेंट था लेकिन अब यह बढ़कर 55.54 परसेंट हो गया है। आपको बता दे की 31 जनवरी तक कर्मचारियों को इंतजार करना होगा उसके बाद दिसंबर महीने का AICPI इंडेक्स का नंबर रिलीज हो जाएगा। इसके बाद ही फाइनल नंबर डिसाइड होगा हालांकि अभी 56 परसेंट से ज्यादा महंगाई भत्ता संभव है लेकिन जानकारों का कहना है कि 3% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी हो सकती है।

नवंबर 2024 का all India customer price index 144.5 पॉइंट था जो की अक्टूबर में 144.5 ही रहा लेकिन महंगाई भत्ते में 0.49 फ़ीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। आप कर्मचारियों को दिसंबर 2024 के इंडेक्स का इंतजार है जो अंतिम स्कोर को तय करने वाला है।

जानिए कैसे होता है महंगाई भत्ते का गणना ( DA HIKE )

महंगाई भत्ते का गणना पिछले 6 महीना की औसत AICPI इंडेक्स के आधार पर किया जाता है लेकिन महंगाई भत्ता का 56 फ़ीसदी तय माना जा रहा है और 31 जनवरी तक इसका ऐलान हो सकता है, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में एक बार फिर से बढ़ोतरी हो सकती है।

Also Read:MP News: Amazon, वॉलमार्ट जैसी बड़ी कंपनियों के मप्र में बनेंगे सेंटर, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, जल्द लागू होगी नई नीति

1 जनवरी 2025 से नए महंगाई भत्ता लागू किया जा सकता है और इसका ऐलान मार्च में होगा। सरकार होली के आसपास इसका ऐलान कर सकती है। अब देखना होगा कि महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने से कितने रुपए तक सैलरी बढ़ती है।

Also Read:MP News: मध्य प्रदेश के इन जिलों में नई तकनीक से होगा सड़कों का निर्माण, सफर होगा आसान, आदेश जारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button