Manmohan Singh: ’26’ से था मनमोहन सिंह की जिंदगी का अजब संयोग, जन्म से मृत्यु तक नहीं छूटा इस अंक का साथ, जानें!

Manmohan Singh: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन 92 साल के उम्र में 26 दिसंबर को हो गया। पूर्व प्रधानमंत्री से जुड़े कई ऐसे किस्से हैं जिनपर यकीन करना मुश्किल होता है। उनके जन्म से मृत्यु तक 26 अंक उनसे जुड़ा रहा। डॉ मनमोहन सिंह का जन्म 26 तारीख को हुआ था और उनका निधन भी 26 तारीख को ही हुआ।
26 दिसंबर को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत में हुआ था मनमोहन सिंह का जन्म

मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के गाह गांव में हुआ था। यह हिस्सा अब पाकिस्तान में है। भारत के बटवारा होने के बाद मनमोहन सिंह का परिवार अमृतसर में बस गया और यहीं से उनके करियर की शुरुआत हुई।
पाकिस्तान में मनमोहन सिंह के नाम पर है स्कूल

पाकिस्तान के जिस गांव में उनका जन्म हुआ है वहां उनके नाम पर एक स्कूल भी बनाया गया है जिसका नाम मनमोहन सिंह गवर्नमेंट बॉयज स्कूल ह। मनमोहन सिंह ने इसी स्कूल में शुरुआती पढ़ाई की। यह गांव काफी आगे बढ़ चुका है और लोग इसके लिए मनमोहन सिंह को धन्यवाद देते हैं।
पैसों की तंगी से जूझे थे मनमोहन सिंह ( Manmohan Singh )

गाह गांव से अमृतसर पहुंचे मनमोहन सिंह की असली कहानी यहां से शुरू हुई. पंजाब यूनविर्सिटी से पढ़ाई करने के बाद वे कैंब्रिज गए। दुनिया की सबसे मशहूर यूनविर्सिटी ऑक्सफोड से डीफिल किया। मनमोहन सिंह की बेटी दमन सिंह ने अपनी किताब में तब की हालत के बारे में लिखा है।
Also Read:MP News: मप्र में हटाए जाएंगे ये पटवारी, लगातार मिलती शिकायतों के बाद प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला



