Aaj Ka Rashifal 16 December 2024 : आज 16 दिसंबर 2024 दिन सोमवार आज पौष माह की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा दोपहर 1:16 बजे तक है। आज शुक्ला योग रहेगा। आज आर्द्रा नक्षत्र है। आज अभिजीत सुबह 11:55 से दोपहर 12:37 बजे तक है। राहुकाल का समय है सुबह 08:24 बजे से सुबह 09:42 बजे तक रहेगा। आज चंद्रमा मिथुन राशि और सूर्य धनु राशि में रहेंगे। आज का दिशाशूल है पूर्व दिशा है। आज से खरमास की शुरुआत हो चुकी है। शुभ कार्यों पर विराम लग गया है।
मेष राशि Aries Today Horoscopes
आपकी योजनाएं सफल होगी। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। आपका मन उत्साहित रहेगा। करियर को आगे बढ़ाने के लिए फैसला करने होंगे। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का समय है। व्यापार से जुड़े काम पूरे हो जाएंगे।
शुभ रंग सफेद
वृषभ राशि Taurus Today Horoscopes
आज रुका हुआ धन प्राप्त होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ मिलेगा। आज वाणी का प्रयोग सोच समझकर करें। आपका मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में समय अनुकूल रहेगा।
मिथुन राशि Gemini Today Horoscope
आज तेजी से काम करने का दिन है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। गुस्से पर अपने काबू रखना होगा। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। उधर लेनदेन से बचाव करें। व्यापार की स्थिति बेहतर होगी।
कर्क राशि Cancer Today Horoscope
आज आपका सम्मान और बढ़ेगा। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। अपनी योजनाओं को लागू करें। काम को आगे बढ़ने का समय अच्छा है। व्यापार में ज्यादा धन निवेश से बचाव करें।
सिंह राशि Leo Today Horoscopes
आज भाग्य का साथ मिलेगा। आज काम में आलस्य न करें। आपके काम की सराहना होगी। नौकरी में उन्नति की योग बन रहे हैं। करीबी लोगों से मतभेद हो सकते हैं। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें।
कन्या राशि Virgo Today Horoscopes
आज अनजान लोगों से मतभेद हो सकते हैं। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। आज किसी की आलोचना न करें। व्यापार में नुकसान की संभावना बनी है।
शुभ रंग पीला
तुला राशि Libra Today Horoscopes
आज धन की स्थिति बेहतर होगी। करियर को आगे बढ़ने का समय है। परिवार में सुख शांति बढ़ेगी। आज कोई भी कार्य जल्दबाजी में ना करें। अपने व्यवहार में विनम्रता रखें। व्यापार में लाभ के योग बने हैं।
वृश्चिक राशि Scorpio Today Horoscop
आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। धन निवेश से लाभ होगा। रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे। पैसों से जुड़ा फैसला आज सोच समझकर करें। अपनी सेहत का ध्यान बनाए रखें। व्यापार में स्थिति बेहतर रहेगी।
धनु राशि SagittariusToday Horoscopes
आज भाग्य का साथ मिलेगा। काम में मन लगेगा। सहयोगियों से मदद मिलेगी। संतान पक्ष से चिंता हो सकती है। यात्रा में लाभ होंगे। व्यापार में रुके हुए काम पूरे होंगे।
मकर राशि Capricorn Today Horoscopes
आज हर काम सावधानी से करें। लोगों से उलझन करने से बचें। करियर में बदलाव की योजना ना बनाएं। अपनी सोच को पॉजिटिव रखकर फैसला ले। सेहत का ध्यान रखें। व्यापार में नुकसान की संभावना बनी है।
कुंभ राशि Aquarius Today Horoscopes
कार्यक्षेत्र में आज सफलता मिलेगी। नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। परिवार के सहयोग से काम पूरे हो जाएंगे। नकारात्मक सोच से बचना होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। व्यापार में लाभ के रास्ते खुलेंगे।
मीन राशि Pisces Today Horoscopes
आज उधर लेनदेन से बचाव करें। लंबी दूरी की यात्रा न करें। आपके खर्च बढ़ेंगे। मित्रों की सलाह से फैसला करें। आत्मविश्वास को और बढ़ाना होगा। व्यापार में नुकसान की संभावना बनी है।
टीप: इस लेख में दी गई जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नही है। राशिफ़ल में दी गई जानकारी ज्योतिषियों के बताए अनुसार/ धर्मग्रंथों/ मान्यताओं से संग्रहित की है।