MP Cold Wave News: मध्य प्रदेश में कोल्ड अटैक, पचमढ़ी में तापमान 2 डिग्री, बैतूल में सीजन का सबसे ठंडा दिन

MP Cold Wave News: Cold attack in Madhya Pradesh, temperature 2 degrees in Pachmarhi, coldest day of the season in Betul

MP Cold Wave News मध्य प्रदेश में ठंड ने जबर्दस्त प्रहार किया है। समूचा प्रदेश ठंड की चपेट में आ गया है। दिन और रात में सर्द हवाएं चल रही है। मध्य प्रदेश का हिल स्टेशन पचमढ़ी का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री पर पहुंच गया है। सुबह के समय यहां उसकी बंदे बर्फ में तब्दील हो गई थी। मलाजखंड में भी तापमान 2.5 डिग्री पर पहुंच गया है। प्रदेशवासियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश में शीत लहर चल रही है। 

प्रदेश के जिलों का शनिवार का न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार का बैतूल का न्यूनतम तापमान 6.2, भोपाल  3.8 धार 8.0, ग्वालियर 6.0, नर्मदा पुरम 7.2, इंदौर 8.9 खंडवा, 7.4, खरगोन 8.4, पचमढ़ी 2.0, रायसेन 3.8, राजगढ़ 4.5, रतलाम 6.8, उज्जैन 6.0, छिंदवाड़ा 8.1, दमोह 6.5, जबलपुर 4.6, खजुराहो 5.6, मंडला 3.0, नरसिंहपुर 7.8, नवेगांव 4.1, रीवा 6.0, सागर 8.5, सतना 5.7, सिवनी 7.4, टीकमगढ़ 5.5, उमरिया 4.1 और मलाजखंड 2.8 डिग्री दर्ज किया है। 
बैतूल में सीजन की सबसे ठंडी रात
बैतूल में भी कड़ाके की ठंडी पड़ रही है.। न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री पर पहुंच गया है। शुक्रवार की रात बैतूल में सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। आने वाले दिनों में जिलेवासी को और कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। ठंड के कारण सुबह के समय खेतों में ओस की बूंदे जम गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button