Ladli Bahana Yojana: नए साल में लाडली बहनों को तोहफा देंगे मोहन भैया! बढ़कर मिलेगा पैसा

Ladli Bahana Yojana: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई तरह की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन्ही योजनाओं में से एक लाडली बहन योजना है जिसके अंतर्गत हर महीने महिलाओं को 1250 रुपए की राशि दी जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सक्षम बनाना है ताकि वह छोटी-छोटी जरूरत के लिए दूसरों के ऊपर निर्भर ना रहे। सिर्फ मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि अन्य राज्य की सरकारी भी लाडली बहन योजना की तरह योजनाओं का संचालन कर रही है जो कि चुनाव में एक गेम चेंजर साबित हो रही है।
Also Read:MP News: एमपी के किसानों को ज्योतिराज सिंधिया ने दिया बड़ी सौगात, खाद की किल्लत को लेकर किया बड़ा ऐलान
हालांकि मध्य प्रदेश इलेक्शन में सरकार ने वादा किया था कि इलेक्शन जीतने के बाद इस योजना की राशि में बढ़ोतरी की जाएगी और इसे 3000 कर दिया जाएगा लेकिन अभी तक इसकी राशि में बढ़ोतरी नहीं हुई है। कई बार इसको लेकर घोषणा हो चुका है। भाई दूज के अवसर पर भी मोहन यादव सरकार ने इसकी राशि में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया था।
Also Read:MP News: मजदूरों को हर महीने 2434 रुपए तक बढ़ाकर मिलेगा वेतन, कोर्ट ने दिया फैसला
15 सो रुपए तक हो सकती है राशि ( Ladli Bahana Yojana )
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने लाडली बहन योजनाओं को 3000 करने का ऐलान कई बार किया है। हालांकि भाजपा के द्वारा वचन पत्र में भी वादा किया गया था और अभी भी राज्य में 1.29 करोड़ बहनों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। सूत्रों की माने तो नए साल में राज्य की बहनों को ₹3000 का तोहफा मिल सकता है।



