बैतूल– मोहदा थाना क्षेत्र लेहदा घाट में एक पिकअप वाहन पलटने से 7 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए भीमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती किया गया है। मोहदा थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया ने बताया कि शुक्रवार शाम लगभग 5:00 बजे लेहदा घाट में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया हादसे में बर्राढाना निवासी कमल धुर्वे 48 वर्ष, गणेश धुर्वे 32 वर्ष, लूंगा धुर्वे 50 वर्ष, भोंड़े धुर्वे 60 वर्ष, रंगा धुर्वे 42 वर्ष, कलनता धुर्वे 40 वर्ष, अधिक धुर्वे 6 वर्ष घायल हो गए है। सभी घायलों लोगों को उपचार लिए डायल हंड्रेड की सहायता से भीमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती किया है। बताया जा रहा है कि सभी लोग एक पूजा के कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। तभी हादसा हो गया।