Business Idea: कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा ये बिजनेस, बहुत कम खर्च में हो जाएगा शुरू

Business Idea: कोविड -19 वायरस आने के बाद अधिकतर लोगों की जॉब चली गई। जॉब जाने के बाद लोग बिजनेस की तरफ रुख करने लगे। आप अगर नौकरी के साथ बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक बेहतरीन बिजनेस आइडिया के बारे में बताएंगे जिसमें आप कम खर्च करके अच्छी कमाई कर सकते हैं। यह बिजनेस शर्ट प्रिंटिंग का है। टेक्नोलॉजी के दौर में हर कोई स्टैंडर्ड शर्ट पहनना चाहता है और बड़े पैमाने पर मार्केट में इसकी मांग है। आप शर्ट प्रिंटिंग का बिजनेस स्टार्ट कर सकते हैं इससे आपको काफी अच्छी कमाई होगी।
टी-शर्ट प्रिंटिंग का बिजनेस आपकी जिंदगी में चार चांद लगा सकता है और इसको शुरू करने के लिए आपको मात्र ₹70000 की जरूरत होगी। इस बिजनेस से आप हर महीने 40 से ₹50000 आसानी से कमा सकते हैं।
इस कारोबार को शुरू करने में नहीं लगेगी अधिक पूंजी ( Business Idea)
टी-शर्ट प्रिंटिंग के बिजनेस के लिए आपको अधिक पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। इसके लिए आपको कुछ प्रिंटर हीट प्रेस कंप्यूटर कागज और रॉ मैटेरियल्स की जरूरत पड़ेगी। अगर आप बड़े स्तर पर बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं तो आपको चार से 5 लाख रुपए खर्च करने होंगे। मशीन की मदद से आप 1 मिनट में एक प्रिंट शर्ट तैयार कर सकते हैं।

जानिए कैसे करें शर्ट का बिजनेस स्टार्ट
आज के समय में ऑनलाइन बिजनेस काफी ज्यादा किया जा रहा है ऐसे में आप एक ब्रांड बनकर किसी ई-कॉमर्स प्लेटफार्म के जरिए शर्ट की बिक्री कर सकते हैं इससे आपका बिजनेस को बढ़ावा मिलेगा। आप जितना अच्छा शर्ट बनाएंगे उतनी अच्छी कमाई होगी।
Business Idea टी-शर्ट प्रिटिंग बिजनेस से कितनी होगी कमाई?
कपड़ों की एक सामान्य प्रिंटिंग मशीन 50,000 रुपये में आ जाती है। प्रिंटिंग के लिए ली जाने वाली सामान्य क्वालिटी की एक व्हाइट टी-शर्ट की कीमत करीब 120 रुपये और उसकी प्रिंटिंग कॉस्ट 1 रुपये से लेकर 10 रुपये के बीच आती है। अगर आप थोड़ी उम्दा प्रिंटिंग चाहते हैं, तो इसकी लागत 20 से 30 रुपये के बीच आएगी। वहीं, आप उसे कम से कम 200 से 250 रुपये में बेच सकते हैं। अगर बिचौलिया नहीं रहे, तो एक टी-शर्ट पर कम से कम 50 फीसदी का लाभ उठाया जा सकता है।
Also Read:MP News: मध्यप्रदेश तीसरी और चौथी रेलवे लाइन बिछाएगी सरकार, 4 साल में होगा प्रोजेक्ट पूरा

