MP News: किसी भी सरकारी अस्पताल में नहीं होगी डॉक्टरों की कमी, सरकार ने अपनाया नया फार्मूला
MP News: किसी भी सरकारी अस्पताल में नहीं होगी डॉक्टरों की कमी, सरकार ने अपनाया नया फार्मूला मध्य प्रदेश के मोहन सरकार के द्वारा सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की कमी दूर करने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत सरकारी अस्पतालों में स्थानीय रोगी कल्याण समितियां के माध्यम से प्राइवेट एक्सपर्ट डॉक्टर को अनुबंध पर लेकर काम कराया जाएगा।
जानिए क्यों सरकार ने उठाया यह कदम ( MP News )
सरकार के द्वारा यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में चिकित्सा के गुणवत्ता में सुधार हो सके और मरीजों को अच्छा इलाज मिल सके। मध्य प्रदेश के कई सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी है और इसे दूर करने के लिए सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।
राज्य के कई शासकीय अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी है यही वजह है कि सरकार ने यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। एमपी के कई अस्पतालों में अब गुणवत्ता युक्त इलाज मिलेगा। तो यह जानते हैं कैसे होगा सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों का चयन…
जानिए कैसे होगा डॉक्टर का चयन
डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए एक पारदर्शी चयन की प्रक्रिया निर्धारित की गई है और इसके अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति गठित की जाएगी और यह समिति संबंधित अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्वीकृत और रिक्त पदों की पुष्टि करेगी। इसके बाद विशेष चिकित्सकों से आवेदन मांगे जाएंगे और प्राप्त आवेदनों की जांच करके सत्यापन की जाएगी उसके बाद आवेदन की प्रक्रिया पूरी होगी।
जानिए क्या होगी डॉक्टरों की पात्रता
डॉक्टर के पास भारतीय चिकित्सा परिषद या राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग से मान्यता प्राप्त डिग्री और मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान परिषद के वैध रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि डॉक्टर के खिलाफ कोर्ट में कोई मामला नहीं चल रहा।



