PM Awas Yojana : इन लोगों को होम लोन के ब्याज में मिलेगा छूट, सरकार ने जारी किया आदेश

PM Awas Yojana: आम लोगों को लाभ देने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा कई तरह की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत भारत में गरीब लोगों को पक्का मकान दिया जाता है। केंद्र सरकार द्वारा अभी कुछ समय पहले ही प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 को मंजूरी दी गई। इस योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से गरीब लोगों को और मध्यम आय वाले लोगों को पक्का मकान दिया जाएगा।
एक करोड़ परिवार को मिलेगा इस योजना का फायदा ( PM Awas Yojana )
प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत अगले 5 वर्षों में शहरी क्षेत्र में घर बनाने खरीदने या किराए पर लेने के लिए राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के अंतर्गत आने वाले एक करोड़ से अधिक गरीब लोगों को पक्का मकान बनाने के लिए सरकार पैसे देगी। इसके लिए सरकार के द्वारा 2.30 लाख करोड़ की सहायता राशि जारी की जाएगी।
इस योजना के कंपोनेंट
पीएमएवाई-यू 2.0 योजना के चार तरह के घटक हैं। इसमें लाभार्थी आधारित निर्माण (बीएलसी), भागीदारी में किफायती आवास (एएचपी), किफायती किराये के आवास (एआरएच) और ब्याज सब्सिडी योजना (आईएसएस) शामिल हैं। लाभार्थी योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए चारों घटकों में से अपनी पात्रता और पसंद के अनुसार एक कंपोनेंट का चुनाव कर सकते हैं। आइए इनमें से एक घटक ब्याज सब्सिडी योजना है।
Also Read:MP News: एमपी में व्हाइट टॉपिंग तकनीक से बनाई जाएगी सड़के, इन 21 जिलों के सड़कों का होगा निर्माण
यह घटक ईडब्ल्यूएस/एलआईजी और एमआईजी परिवारों के लिए होम लोन पर सब्सिडी का लाभ प्रोवाइड करता है। ₹35 लाख तक की कीमत वाले मकान के लिए ₹25 लाख तक का होम लोन लेने वाले लाभार्थी 12 वर्ष की अवधि तक के पहले 8 लाख रुपये के ऋण पर 4 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी के पात्र होंगे। बता दें कि पात्र लाभार्थियों को 5-वार्षिक किश्तों में पुश बटन के माध्यम से ₹1.80 लाख की सब्सिडी जारी की जाएगी।



