MP Weather Alert: मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में कपकपा देने ठंड, तापमान 5.8 डिग्री पर पहुँचा

MP Weather Alert: Shivering cold in Pachmarhi, Madhya Pradesh, temperature reaches 5.8 degrees

MP Weather Alert:  उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण मध्य प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान में गिरावट आ रही है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में कड़की की ठंड का दौर चल रहा है। तापमान तेजी के गिरते जा रहा है। पचमढ़ी में कपकपा देने वाली ठंड पड़ रही है।

पचमढ़ी में तापमान 5.8 डिग्री पर
मौसम विभाग भोपाल से मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड पचमढ़ी में है। रविवार को यहां का न्यूनतम तापमान 5.8  डिग्री पर पहुँच गया है।  मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश के जबलपुर में न्यूनतम तापमान 9.9,  मंडला 7.5, नवेगांव 9.6, उमरिया 9.0, भोपाल 9.8, पचमढ़ी 5.8 राजगढ़ 9.4, इंदौर 13.6, खरगोन 11.2, रायसेन 11.6, रतलाम 12.6 उज्जैन 12.5, बैतूल 12.2 डिग्री तापमान दर्ज किया है। पचमढ़ी में सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button