MP News: महिला कल्याण के लिए एमपी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, राज्य के इस विभाग में 17871 पदों पर होगी भर्ती

MP News: राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक की और इस दौरान कई बड़े मुद्दों पर चर्चा किया गया। मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा डिजिटल सुरक्षा को और मजबूत करने के साथी व्यवसायिक विकास को बढ़ावा देने के लिए अहम फैसला लिया।
इस विभाग में होगी बंपर बहाली ( MP News )
कैबिनेट बैठक में 17871 नई पदों पर भारती की मंजूरी दी गई और इसमें 1834 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 16037 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पदों पर भर्ती होगी। इससे महिला कल्याण को बढ़ावा मिलेगा।
Also Read:MP News: नए साल में लाडली बहनों को मिल सकती है खुशखबरी, खाते में आ सकते हैं ₹5000, मोहन सरकार की बड़ी तैयारी
ऑनलाइन आवास पोर्टल शुरू
गृह विभाग में सरकारी सेवकों के लिए एक नया ऑनलाइन आवास आवंटन पोर्टल शुरू किया है और इसकी सहायता से शासकीय सेवकों को आवास आवंटन की जानकारी पारदर्शी तरीके से उपलब्ध होगी।
Also Read:MP News: चकाचक होंगे एमपी के ये रेलवे स्टेशन, मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं, जारी हुआ आदेश
विदेश यात्रा पर जा रहे हैं मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री मोहन यादव 29 नवंबर को विशेष विदेश यात्रा पर जा रहे हैं और उनके विदेशी यात्रा का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक क्रांति राज्य में लाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में उद्योग क्षेत्र में मध्य प्रदेश के लिए सकारात्मक माहौल बना है जिससे यह यात्रा राज्य के लिए काफी फायदेमंद होगी।



