MP News : पुलिस में बड़ा बदलाव, अधिकारियों की पहचान बदली, अब इन पर होगी कार्रवाई

MP News
MP News

MP News: मध्य प्रदेश के पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव किया गया है। सोमवार को अधिकतर अधिकारियों के कॉल साइन बदल दिए गए और इसकी सूची सोमवार की सुबह अफसर के मोबाइल पर दी गई जिसके बाद सभी अवसर अपने-अपने कॉल साइन याद करने लगे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के स्टाफ को भी वर्दी में आना अनिवार्य कर दिया गया है।

एसपी हुए जीटा, इस नियमों में भी हुआ बदलाव ( MP News )

पहले ASP को माइक 1,2, 3 कहा जाता था लेकिन नए कॉल साइन के अनुसार इन्हें जीटा 1 2 3 कहा जाएगा। वही पीएसपी, और एसडीओपी को माइक 3 से लेकर माइक 21 तक कहा जाएगा। थाना प्रभारी के लिए भी नया कॉल साइन जारी किया गया है। आईजी पूर्व की तरह अल्फा डीआईजी बिटा और एसपी माइक वन ही रहेंगे।

Also Read:MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर, नर्मदापुरम सहित 11 जिलों से होकर गुजरेगा नया एक्सप्रेस-वे

वायरलेस सेट के लिए जरूरी नियम

पुलिस अधिकारियों और जवानों की पहचान के लिए वायरलेस सेट पर कॉल साइन दिए जाते हैं। आपको बता दे कि यह एक तरह से पुलिस की साइन लैंग्वेज होती है जिसे पहले भी कई बार बदल गया है।

Also Read:MP News: 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए एमपी में निकली इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

बिना वर्दी आने वाले पुलिस कर्मियों को होगी सजा

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहले मंगलवार और शुक्रवार को वर्दी जरूरी थी लेकिन अब सिविल ड्रेस में कार्यालय नहीं आना है। जो बिना ड्रेस से कार्यालय में आएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read:MP News: एमपी के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब रिटायरमेंट के बाद भी मिलेगा वेतन वृद्धि का फायदा, जानिए नया नियम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button