UGC New Policy: छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी,अब 2 साल में पूरा होगा ग्रेजुएशन, UGC नें जारी किया आदेश

UGC New Policy: UGC यानी कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने स्नातक पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया। ग्रेजुएशन के डिग्री 3 साल से भी कम समय में पूरी हो जाएगी और इस बात की जानकारी यूजीसी अध्यक्ष एवं जगदीश कुमार के द्वारा दी गई है। आने वाले सालों में यह नई पॉलिसी लागू कर दी जाएगी जिससे छात्रों को काफी फायदा होगा।
ग्रेजुएट प्रोग्राम में होगा बदलाव ( UGC New Policy )

यूजीसी अध्यक्ष ने चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि जल्द ही नई पॉलिसी की घोषणा होगी और अब छात्र 3 साल का स्नातक 2 साल में और 4 साल का ग्रेजुएट 3 साल में पूरा कर पाएंगे। इससे छात्रों को पढ़ाई करने में आसानी होगी।
Also Read:MP News: एमपी में स्वंय की भूमि पर मकान बनाने के लिए मिलेंगे पैसे, मोहन सरकार ने केंद्र की योजना को दी स्वीकृति
यूजीसी अध्यक्ष ने दी बड़ी जानकारी (UGC Chairman M. Jagadesh Kumar)
एम जगदीश ने कहा कि आने वाले समय में छात्रों को 3 साल में ग्रेजुएशन करने से छुटकारा मिलेगा और 2 साल में ग्रेजुएशन की डिग्री पूरा करने की आजादी दी जाएगी क्योंकि इससे छात्रों को पढ़ने का टाइम मिलेगा और छात्र आसानी से अपना पढ़ाई पूरा कर पाएंगे।
Also Read:MP News: एमपी के इस शहर में बनेगा नया एयरपोर्ट, सर्वे का काम हुआ शुरू, जानिए डीटेल्स
जानिए कब तक लागू होगी पॉलिसी

यूजीसी अध्यक्ष ने कहा कि हम अगले शैक्षणिक सत्र यानी की 2025 26 तक इस पॉलिसी को बना रहे हैं और जल्द ही इससे संबंधित विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। जल्द ही इस पॉलिसी को लागू किया जाएगा।



