MP News: लाडली बहनों को अब मिलेंगे 5 हजार! खुशी से झुमी महिलाएं

MP News
MP News

MP News : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान से एक कदम आगे निकले हैं। दरअसल मुख्यमंत्री यादव ने लाडली बहनो को मिलने वाली राशि को बढ़ाने का बड़ा ऐलान कर दिया है। हालांकि अभी राशि कब बढ़ेगी इसकी कोई आधिकारिक तारीख नहीं बताई है।

बढ़ाई जा सकती है लाडली बहना योजना की राशि ( MP NEWS)

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बीते दिन एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लाडली बहन योजना को बंद करने के बात की जा रही है लेकिन यह योजना बंद नहीं होगी। इस योजना के तहत राशि बढ़ाई जाएगी जरूरत पड़ने पर यह राशि 5 हजार तक बढ़ाएंगे।

Also Read:MP News: 2.50 लाख कर्मचारियों को नहीं मिलेगी पेंशन, ये हैं वजह; मप्र सरकार ने बुलाई जानकारी

अभी मिलती है 1250 रुपए की राशि

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में 1 करोड़ 29 लाख लाड़ली बहने है। वर्तमान में लाड़ली बहनों को सरकार की ओर से 1250 रुपये दिए जा रहे है। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बना योजना की शुरुआत की थी।

Also Read:MP DA News: 7.50 लाख कर्मचारियों को अलग से मिलेगी एक महीने की सैलरी की राशि, DA पर बड़ा अपडेट भी…

योजना के तहत 1 हजार रुपये देना शुरू किया जिसे बढ़ाकर 1250 तक लेकर गए। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने राशि 3000 रुपये तक लेकर जाने की बात कही थी। पूर्व मुख्यमंत्री के घोषणा के एक कदम आगे बढ़कर वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राशि को 5 हजार तक ले जाने की बात कह दी है।

Also Read:MP News: सरकार का बड़ा फैसला, 1 जनवरी से इस तरह लगेंगे ऑफिस, फाइल सिस्टम होगा बंद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button