आप करना चाहती है Ladli Bahana Yojana के लिए नया आवेदन तो फटाफट तैयार कर ले ये दस्तावेज, वरना बढ़ेगी परेशानी

Ladli Bahana Yojana
Ladli Bahana Yojana

Ladli Bahana Yojana : मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने देश की सबसे चर्चित लाडली बहना योजना शुरू की थी। इसके लिए दो चरणों में रजिस्ट्रेशन भी किए गए। समय सीमा होने और रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या अधिक होने से कई महिलाओं का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया। ये महिलाएं अब लाभ नहीं ले पा रही हैं, लेकिन लाडली बहना में छुटी हुई बहनों के लिए अब गुड न्यूज है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाडली बहना योजना के तहत फिर से रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बारे में जानकारी दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऐलान किया है कि जल्द ही लाडली बहन योजना के लिए आवेदन ले जाएंगे और एक-एक बहनों को जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बीजेपी अपने वचन पत्र में लाडली बहनों से किए वादों को भी पूरा करेंगे, यानी कि मुख्यमंत्री का इशारा योजना की राशि बढ़ाने पर भी था।

Also Read:MP News : लाडली बहनों के बाद अब इन्हें भी सरकार देगी हर महीने ₹1000, ऐसे करें आवेदन

सबके नाम जोड़े जाएंगे (  Ladli Bahana Yojana )

Ladli Bahana Yojana
Ladli Bahana Yojana

मुख्यमंत्री मोहन यादव नें कहा कि जिन बहनों के नाम लाडली योजना में छूट गए हैं, वे चिंता नहीं करें सरकार जल्द ही दोबारा इस योजना के रजिस्ट्रेशन शुरू करेगी। एक एक बहन के नाम योजना में शामिल किए जाएंगे। उपचुनाव के बाद सभी के नाम जोड़े जाएंगे।

Also Read:MP News:15 नवंबर को एमपी में रहेगा सार्वजनिक अवकाश, स्कूल,कॉलेज, दफ्तर रहेंगे बंद

3 हजार तक बढ़ाएंगे राशि

Ladli Bahana Yojana
Ladli Bahana Yojana

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस पर हमला करते हुए बोला कि कांग्रेस चाहती हैं लाडली बहना को लाभ नहीं मिले। वो बीजेपी पर झूठे आरोप लगाती है। कांग्रेस वाले बोलते हैं लाडली बहना चुनाव के बाद बंद हो जाएगी, लेकिन हमने 1 हजार से राशि बढ़ाकर 1250 की और बहुत जल्द प्रदेश की सभी बहनों को 3 हजार तक राशि हमारी सरकार देगी। बीजेपी ने जितने भी वादे लाडली बहनों से किए हैं सभी पूरे किए जाएंगे।

Also Read:MP Breaking News : मोहन यादव ने सरकार का बड़ा फैसला, महिलाओं को दी खुशखबरी! अब नौकरी में इतना मिलेगा आरक्षण

ये दस्तावेज रखें तैयार

आधार समग्र e-KYC
व्यक्तिगत बैंक खाता
परिवार समग्र आईडी
व्यक्तिगत समग्र आईडी
आधार कार्ड
मोबाइल नंबर

  1. इसके अलावा योजना में आवेदन करने से पूर्व आधार समग्र e-KYC जरूर करवा लें, क्योंकि e-KYC नहीं होने पर आवेदन रिजेक्ट हो जाएंगे।
  2. इसके अलावा महिला का खुद का बैंक अकाउंट होना चाहिए। ज्वाइंट अकाउंट मान्य नहीं होगा।
  3. वहीं बैंक अकाउंट का आधार से लिंक होना भी जरूरी है। इससे ही डीबीटी सक्रिय होगी और खाते में पैसे आ सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button