MP Kisan Kalyan Yojana: आज धनतेरस के दिन CM मोहन यादव राज्य के 81 लाख किसानों को देंगे बड़ा तोहफा, खाते में आएंगे इतने रुपए

MP Kisan Kalyan Yojana: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए यह दिवाली खुशियों से भारी रहेगी। आज एमपी के किसानों के घर धनतेरस के दिन धन का आगमन होगा क्योंकि आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव किसानों के खाते में डायरेक्ट पैसे ट्रांसफर करने वाले हैं। आज किसान कल्याण योजना की दूसरी किस्त जारी होगी।
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत साल में कुल राशि ₹6000 तीन सामान किस्तों में भेजी जाती है। हितग्राही परिवारों को योजना अंतर्गत 2024 25 की द्वितीय किस्त की राशि मुख्यमंत्री मोहन यादव आज मंदसौर से किसानों का अकाउंट में ट्रांसफर करने वाले हैं। इसका लाभ राज्य के 81 लाख किसानों को मिलेगा।
प्रधानमंत्री किसान योजना के अंतर्गत मिलती है इतनी राशि ( MP Kisan Kalyan Yojana )
प्रधानमंत्री किसान योजना के अंतर्गत तीन बराबर किस्तों में ₹6000 की राशि किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है और इसकी 19वीं किस्त का इंतजार किसानों को है। किसान कल्याण योजना जो कि मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा चलाया जाता है और सालाना ₹6000 दिया जाता है उसकी दूसरी किस्त सरकार आज किसानों के खाते में भेजेगा।
Also Read: MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश के चार जिलों में वज्रपात के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट
जानिए किन किसानों को मिलेगा इसका लाभ
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत इसका लाभ उन किसानों को मिलता है जो मध्य प्रदेश के मूल निवासी है और जिनकी आयु 18 साल से अधिक है। सबसे बड़ी बात है कि इस योजना का लाभ उन किसानों को भी मिलता है जो पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे हैं।
Also Read:MP news : आज लाखों कर्मचारियों के खाते में आएगी सैलरी, इन पर अब भी सस्पेंस, फटाफट चेक करें..


