Betul Mandi Bhav 25 October 2024 : आज 25 अक्टूबर 2024 के बैतूल मंडी भाव, 20 हजार बोरे से अधिक आई आवक
Betul Mandi Bhav 25 October 2024: Betul Mandi Bhav today 25 October 2024, more than 20 thousand bags arrived

यह भी पढ़ें: MP News: मप्र में सोयाबीन की खरीदी शुरू, सरकार ज्यादा दे रही MSP, किसानों को होगा फायदा
Betul Mandi Bhav 25 October 2024 : शुक्रवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 25 अक्टूबर 2024 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 20 हजार 541 बोरे रही। 3933 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 1174 बोरे, मक्का की आवक 15401 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।
यह भी पढ़ें: त्यौहार के बीच MP में बढ़े सोयाबीन तेल के दाम, अब हो गई ये कीमत
कृषि उपज मंडी में मक्का और गेहूं की सबसे ज्यादा आवक
कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को उपज की आवक में बढोतरी हुई है। गेंहू और मक्का की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
मूंग के उपज की आवक 07 बोरे रही
शुक्रवार को मंडी में मूंग 07 बोरे आवक रही और उड़द की आवक नही आई। गत दिनों मूंग के दाम 5500 से लेकर 6011 रुपये तक है। मूंग के दाम अभी किसानों को अच्छे मिल रहे है। उड़द की आवक नही आई पिछले दिनों दाम 7200 प्रति किवंटल के पार है।

