MP Corridor News : मध्यप्रदेश वासियों के लिए खुशखबरी, कॉरिडोर फोरलेन की मंजूरी, 3589 करोड़ रुपए स्वीकृत

MP Corridor News : मध्य प्रदेश वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है।केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर फोरलेन को अपग्रेड करने का अप्रूवल दिया है। यह फोरलेन मध्य प्रदेश के भोपाल विदिशा जैसे बड़े जिलों को कवर करता है। इसके अपग्रेड होने से एमपी के कई जिलों के लोगों को फायदा होगा। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नितिन गडकरी के इस फैसले के लिए उन्हें आभार जताया है।
नितिन गडकरी ने पोस्ट कर दी इसकी जानकारी (MP Corridor News )
नितिन गडकरी के द्वारा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी गई है। केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि ‘मध्य प्रदेश में भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर को 4-लेन में अपग्रेड करने के लिए भोपाल से विदिशा, विदिशा से ग्यारसपुर, सताईघाट से चौका और *चौका से कैमाहा पैकेजों* के लिए 3589.4 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है। इस काम से मध्य प्रदेश का विकास होगा और लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
चुनाव के संकल्प पत्र में किया था वादा
मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा अपने संकल्प पत्र में इस पोलैंड को अपग्रेड करने का वादा किया गया था। इस योजना के अपग्रेड होने से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। जल्द ही इस फोरलेन को अपग्रेड करने का काम शुरू होगा।
वहीं इस योजना के अलावा नितिन गडकरी ने मंडला से नैनपुर तक 46 किलोमीटर की सड़क को भी अपग्रेड करने के लिए मंजूरी दे दी है। इससे मंडला, डिंडोरी के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।



