बंद मुट्ठी ही सामाजिक एवं राष्ट्रीय एकता का प्रतीक : दुर्गादास उइके

स्वर्णकार समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया अजमीढ़ देव महाराज का जयंती महोत्सव

Betul News
Betul News

Betul News: स्वर्णकार समाज द्वारा अपने आराध्य महाराज श्री 1008 अजमीढ़ देव जी का जयंती महोत्सव आज बुधवार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कस्तुरी बाग मैरिज लॉन में आयोजित भव्य समारोह में केन्द्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार दुर्गादास उइके समेत कार्यक्रम अध्यक्ष बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, विशिष्ट अतिथि आमला-सारनी विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, नपाध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर, पूर्व नपाध्यक्ष आनंद प्रजापति विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके ने महाराज अजमीढ़ देव के जयकारे के साथ अपना उदबोधन शुरु किया।

उइके ने स्वर्णकार समाज की एकता को समृद्धशाली बताते हुए कहा कि बंद मुट्ठी ही सामाजिक और राष्ट्रीय एकता की प्रतीक होती है, जिससे समाज और राष्ट्र दोनों ही समृद्ध होते है। हमारा सौभाग्य है कि स्वर्णकार समाज की इस एकता को प्रणाम करने का मौका मिला है। महाराज अजमीढ़ देव के दिए हुए संदेश आज हमारे कण-कण में समाहित है। हम भाग्यशाली है कि हमारा जन्म उस भारत में हुआ, जहां विभिन्न समाजों की एकता के बीच में जीवन जीने का मौका हमें मिल रहा है।

उइके ने समाज में हर जाति विशेष के योगदान को लेकर कहा कि पूर्व में गांव की रचना में हर जाति-समाज का योगदान रहता था। जिसमें स्वर्णकार, बढ़ई, बसोड़, मातंग, वैश्य सहित अनेक जातियों का वंशानुगत व्यवसाय निर्धारित था। आज जरूरत इस बात की है कि इस वंशानुगत कार्य को हमें अपनी अगली पीढ़ी को देना होगा, जिससे लोगों को रोजगार मिलने के साथ सामाजिक एकता के रूप में भारत को विश्व गुरु बनाया जा सकता है। हम परम्परागत व्यवसाय को अगली पीढ़ी तक ले जाएं, इसकी प्रतिज्ञा हमें करनी होगी।

धूमधाम से निकाली अजमीढ़ देव महाराज की शोभायात्रा (Betul News)

Betul News
Betul News

स्वर्णकार समाज द्वारा कार्यक्रम के पूर्व अपने आराध्य महाराज अजमीढ़ देव की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ आयोजन स्थल कस्तुरी बाग इटारसी रोड से किया गया। शोभायात्रा गेंदा चौक, कारगिल चौक, मुल्ला पेट्रोल पंप, बस स्टैंड, लल्ली चौक, शिवाजी चौक, तांगा स्टैंड गंज, दिलबहार चौक, मैकेनिक चौक, कारगिल चौक से होते हुए कस्तुरी बाग में समाप्त हुई।

इस शोभायात्रा में समाज के सभी महिला-पुरुष एक ही वेशभूषा में उपस्थित रहकर महाराज अजमीढ़ देव के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। कार्यक्रम के दौरान समाज के उन प्रतिभाशाली बच्चों और युवाओं को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय सफलताएं हासिल कर समाज का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया।

हम आपके और आप हमारे दिल में रहते हैं : हेमंत खंडेलवाल

Betul News
Betul News

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि प्रत्येक समाज की एक सोच और इच्छा होती है कि वे समाज के आदर्शों के साथ चलें। भगवान राम के समकालीन महाराज अजमीढ़ देव एक ऐसी शख्सीयत थीं, जिन्होंने इतिहास रचने के का काम कला के रूप में किया। स्वर्णकार समाज को एक नई दिशा देने वाले महाराज के चरणें में नमन करते हुए उन्होंने कहा कि समाज की नेतृत्व क्षमता ही समाज को आपस में जोड़ती है।

यही वजह है कि हम आपके और आप हमारे दिल में रहते है। स्वर्णकार समाज द्वारा महाराज अजमीढ़ देव के नाम से सामुदायिक भवन बनाए जाने की मांग को लेकर खंडेलवाल ने कहा कि इस कार्य को हम सभी को मिलकर अनिवार्य रूप से पूर्ण करना है। उन्होंने सामाजिक बंधुओं से कहा कि स्वर्णकार समाज के सामूहिक भवन के लिए कोई जगह उपलब्ध हो तो उस जगह पर समाज के सामुदायिक भवन बनाने का कार्य हम सभी के द्वारा मिलकर किया जाएगा।

स्वर्णकार समाज की एक अलग पहचान: डॉ. योगेश पंडाग्रे

Betul News
Betul News

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे आमला सारनी विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि जो हमें इस कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला है। स्वर्णकार समाज ने हमेशा एकजुटता का परिचय दिया है। महाराज अजमीढ़ देव के नतिी और सिद्धांतों का ही परिणाम है कि समाज को एक गौरवशाली इतिहास के रूप में जाना जाता है। देश की प्रगति में समाज का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान प्रतिभाशाली बच्चों के सम्मान को लकर कहा कि शिक्षा ही योग्यता मापने का एक बड़ा पैमाना होता है और समाज के बच्चों ने इसे साबित कर प्रत्येक क्षेत्रों में अपना एक निश्चित मुकाम हासिल किया है। ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों के उज्जवल भविष्य की मै कामना करता हूं।

अजमीढ़ देव के नाम पर होगा चौराहे का नामकरण

Betul News
Betul News

स्वर्णकार समाज द्वारा शहर के किसी भी चौराहे का नामकरण महाराज अजमीढ़ देव के नाम से किए जाने की मांग कार्यक्रम के दौरान आमंत्रित अतिथियों से की गई थीं। इसे लेकर नगरपालिका अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर ने कहा कि ” मुझे खुशी है कि स्वर्णकार समाज द्वारा अपने आराध्य को लेकर यह एक नई पहल की गई है। उन्होंने कहा कि चौराहे का नामकरण किए जाने के लिए वे नपा के अधिकारियों को चौराहा चिन्हित किए जाने के निर्देश देगी और परिषद की बैठक में प्रस्ताव लेकर समाज की इस पहल को हम सब मिलकर अमलीजामा पहनाएंगे। कार्यक्रम को समाज के मनोज सोनी एवं विनोद सोनी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन गणेश सोनी, विनोद सोनी एवं आभार स्वर्णकार समाज के जिलाध्यक्ष संजय सोनी द्वारा किया गया।

एक दर्जन स्थानों पर जोरदार स्वागत

Betul News
Betul News

अजमीढ़ देव की जयंती पर निकली शोभायात्रा का शहर के लगभग 1 दर्जन स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। कस्तूरी बाग से निकली शोभायात्रा का सबसे पहले गडेकर डॉक्टर के चैराहे पर पटेल वार्ड के पूर्व पार्षद पवन पटेल के नेतृत्व में स्वागत किया। इसके बाद गेंदा चौक पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष शारिक खान, पीपल चौक पर लाड़ो फाउंडेशन के अनिल यादव, कारगिल चौक पर हिन्दू उसत्व समिति के डॉ अरुण जयसिंगपुरे, वेदांश ग्रुप के रजनीश आर्य, बस स्टैंड पर बस एजेंटों ने, पुरानी नपा के पास जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमन्त वगद्रे, अनुराग मिश्रा, राजू गावंडे, राजा सोनी, लल्ली चौक पर सुनील शर्मा और साथियों ने, कॉलेज चौक पर आंनद प्रजापति, इंदी वालिया, एलआईसी के सामने डोनिवाल काम्प्लेक्स टीम के चिंटू जौंजारे, दिलीप सराठे, पीएनबी के सामने नवरात्र उत्सव समिति के प्रमुख निखिल अग्रवाल एवं साथियों ने, रामकृष्ण बगिया के सामने सोबेग सिंह साहनी एवं साथियों ने, आदित्य होंडा पर राजेश आहूजा, मिबीओए7 किंग पर लीलेश कपूर, तांगा स्टेण्ड पर लक्ष्मी ज्वेलर्स, गुप्ता बर्तन भंडार के सामने मुकेश गुप्ता, बापू की कुटिया के पास कुशकुंज अरोरा, दिलबहार चौक पर विजय सलूजा, सोनू सलूजा, मेकेनिक चौक पर संजय भाटिया और विश्वकर्मा मन्दिर के सामने विश्वकर्मा बढ़ाई समाज ने स्वागत किया।

Also Read:Betul Crime News Today: रविंद्र देशमुख आत्महत्या मामले में आरोपियों फरार 8 आरोपियों पर इनाम घोषित, संपत्ति होगी जप्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button