Vicky vidya ka woh wala video: स्त्री 2 के बाद राजकुमार राव ने फिर जीता दर्शकों का दिल, जानें कैसी हैं विक्की विद्या का वो वाला वीडियो

Vicky vidya ka woh wala video : स्त्री 2 के बाद राजकुमार राव की एक और धमाकेदार फिल्म रिलीज हुई है। दशहरे के अवसर पर राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पहले ही दिन फिल्म ने 3 करोड रुपए की कमाई की है।डायरेक्टर राज शांडिल्य की इस फिल्म को भी अच्छा रिव्यू और दर्शकों से तगड़ा रिस्पॉन्स मिला है। इस कॉमेडी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म को दर्शकों ने पॉजिटिव रिस्पांस दिया है।
चेन्नई में रही सबसे ज्यादा फिल्म की ऑक्युपेंसी (Vicky vidya ka woh wala video)

‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ फिल्म राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की एक धमाकेदार कॉमेडी फिल्म है। पहले दिन फिल्म ने तगड़ी कमाई की है और सबसे शौक आने वाली बात है कि इस फिल्म की ऑक्युपेंसी सबसे ज्यादा चेन्नई में रही है। एक रिपोर्ट की माने तो चेन्नई में फिल्म की ऑक्युपेंसी 63.59 परसेंट रही है।
लोगों को हंसाने में कामयाब हुई फिल्म
इस फिल्म के निर्देशक राज शांडिल्य इसके पहले ड्रीम गर्ल और ड्रीम गर्ल 2 जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं। यह फिल्म भी लोगों को हंसाने में कामयाब हुई है और पहले दिन ही थिएटर में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली।
एक्टर्स ने दिखाई दमदार एक्टिंग

फिल्म रिलीज होते ही खूब तारीफें बटोर रही है। इस फिल्म में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी लीड रोल में है। इसके साथ ही फिल्में मल्लिका शेरावत, विजय राज, अर्चना पूरन सिंह, टीकू तसलानिया, नीतेश ठाकुर और जसवंत सिंह राठौर जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आ रहे हैं। इस फिल्म की बजट 30 करोड रुपए है।अब देखना होगा कि आने वाले दोनों में फिल्म कितने रुपए का कलेक्शन कर पाती है।
Also Read:गदर 2 में नही दिखेंगे कई पुराने एक्टर्स: MP सहित 4 राज्यों में हुई फ़िल्म की शूटिंग



