MP Weather Alert: नर्मदापुरम, इंदौर, जबलपुर और बालाघाट सहित मप्र के 25 जिलों आंधी तूफान के साथ बारिश का येलो अलर्ट

MP Weather Alert: Yellow alert for rain and thunderstorm in 25 districts of MP including Narmadapuram, Indore, Jabalpur and Balaghat

MP Weather Alert Today, वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम मानसून वापसी की रेखा 29 डिग्री उत्तरी अक्षांश व 84 डिग्री पूर्वी देशातर, नौतनवा, सुल्तानपुर, पन्ना, नर्मदापुरम, खरगोन, नंदूरबार, नवसारी एवं 20 डिग्री उत्तरी अक्षांश व 70 डिग्री पूर्वी देशांतर से गुजर रही है। आगामी 2-3 दिनों में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश एवं गुजरात के शेष भागों से दक्षिण-पश्चिम मानसून वापसी की सम्भावना है।

 मौसम विभाग भोपाल में गुरुवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम, बैतूल, हस्दा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पांढुर्ना, 
बुरहानपुर, अलीराजपुर, अनुपपुर, शहडोल, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी है।
द्वारा से गुरुवार सुबह 8:00 तक मध्य प्रदेश के नसरुल्लागंज 35.0, पंधाना 32.0, उमरेठ 30.2, पुष्पराजगढ़ 28.8, रायपुरा 28.1, भैंसदेही 27.0, नईगढ़ी 27.0, कट्टीवाठा 26.0, चौराई 21.2, उमरवन 20.0, मिमी बारिश दर्ज की है। इसके अलावा भगवानपुरा 20.0. बजान 19.0, हरसूद 16.0. परासिया 14.2, खकनार 13.6. जुन्नारदेव 11.6. गंधवानी 11.0, सरदारपुर 11.0, नालछा 10.2, तिरला 10.0, जयसिंहनगर 10.0, थार 7.5, बैतूल 7.4, सिंगोडी 7.4. डिंडोरी 7.2. सोहागपुर नर्मदापुरम 6.4, विचोली 62, पांढर्णा 5.3. झिरन्या 5.0, छपारा 5.0. भाभरा 4.2, मनावर 4.0, दही 4.0, नरसिंहपुर 4.0, तेंदूखेडा-नरसिंगपुर 4.0. बरेली 4.0. पचमढ़ी 3.0, बुरहानपुर 2.4 मिमी बारिश दर्ज की है।
इन जिलों से जा चुका है मानसून
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून  मप्र प्रदेश के नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, शाजापुर, भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, इंदौर, खरगोन, खण्डवा, हरदा, नर्मदापुरम, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना जिलों से जा चुका है। एक नया सिस्टम बनने के कारण कुछ जिलों में बारिश की संभावना बनी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button