MP IMD Alert: मध्य प्रदेश के 3 जिलों में वज्रपात का अलर्ट, इन 13 जिलों में पड़ सकती बौछारें

MP IMD Alert: Lightning alert in 3 districts of Madhya Pradesh, showers may occur in these 13 districts

MP IMD Alert:  मौसम विभाग भोपाल में मंगलवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के अनुपपुर, डिंडोरी, बालाघाट जिलों में गरज- चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। 

इसके अलावा प्रदेश के बैतूल, बुरहानपुर, सिंगरौली, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट, पन्ना, मैहर जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।
 

इन जिलों से हो चुकी मानसून की विदाई
मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून प्रदेश के नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, शाजापुर, भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, इंदौर, खरगोन, खण्डवा, हरदा, नर्मदापुरम, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना जिलों से मानसून जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button