MP Police Recruitment: एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी, इस विभाग में 15000 से अधिक पदों पर होगी बहाली, जानिए अपडेट

MP Police Recruitment
MP Police Recruitment

MP Police Recruitment: एमपी में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है।मध्य प्रदेश में 15000 से अधिक पुलिस कांस्टेबल के पदों पर बहाली होने वाली है। राज्य में पुलिस स्टाफ की कमी होने के वजह से समस्याएं काफी ज्यादा बढ़ गई है यही वजह है कि अगले 2 साल में 15000 से अधिक पदों पर सरकार ने पुलिस कर्मियों की भर्ती करने का फैसला लिया है। रिपोर्ट्स की माने तो हर साल 7500 पुलिसकर्मियों की भर्ती होगी जिसमें 400 सब इंस्पेक्टर के पदों पर बहाली होगी।

अगले दो सालों में 15000 पदों पर होगी बहाली (MP Police Recruitment)

1 साल भर्ती की प्रक्रिया पूरी करने में समय लगता है वही 1 साल प्रशिक्षण दिया जाता है।2028 में उज्जैन सिंहस्थ को लेकर भी भर्ती समय से पूरी करना जरूरी है। उज्जैन सिंहस्थ में 2016 में 30000 जवान तैनात किए गए थे लेकिन इस बार अधिक जवानों की जरूरत होगी इसलिए सरकार ने 15000 पुलिस गर्मियों को भर्ती करने का फैसला लिया है।

पुलिस स्टाफ की कमी से हो रही है परेशानी

पुलिस स्टाफ की कमी होने से न्याय की प्रक्रिया में काफी परेशानी आ रही है।सूबे में 1700 थाने की जरूरत है लेकिन अभी 968 स्थान से ही काम चलाया जा रहा है। इससे आप जानकारी प्राप्त कर सकते हैं कि राज्य में पुलिस स्टाफ की कितनी कमी है।
इसी कमी को दूर करने के लिए राज्य सरकार के द्वारा पुलिस स्टाफ की भर्ती करने का बड़ा फैसला लिया गया है।

Also Read:MP News: नवरात्रि पर शुरू हुई शानदार योजना,बेटियों के जन्म पर मिलेगी ₹1000 की राशि, जानिए कैसे करें आवेदन

मध्य प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ा अवसर है। राज्य में 16000 से अधिक पद खाली है और इन पदों पर भर्ती होने से बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलेगा। 2 साल के अंदर इन सभी पदों को भर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button