Natural Gas reserves in MP: मप्र में जमकर सस्ती होगी LPG गैस और CNG गैस, ये हैं वजह

Natural Gas reserves in MP: एक तरफ जहां एलपीजी गैस सिलेंडर और सीएनजी की कीमत तुम बढ़ोतरी हो रही है वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य के दमोह और छतरपुर जिलों में प्राकृतिक गैस का भंडार मिला है।ONGC के द्वारा 4 साल की खोज के बाद यहां प्राकृतिक गैस का भंडार मिला है। केंद्र सरकार की अनुमति मिलने के बाद यहां उत्खनन शुरू कर दिया जाएगा। उत्खनन शुरू होने के बाद देश में सीएनजी और एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है।
भविष्य में काम हो सकती है सीएनजी और एलपीजी की कीमतें (Natural Gas reserves in MP)
सूत्रों की माने तो इस गैस भंडारों से जल्द ही उत्पादन शुरू हो जाएगा। जैसे ही यहां एलपीजी और सीएनजी गैसों का उत्खनन होगा उसके बाद आने वाले समय में प्राकृतिक गैसों की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है। एमपी के पास अन्य स्थानों पर भी सरकार ने प्राकृतिक गैस उत्खनन का लाइसेंस जारी किया है और यहां भी ONGC के द्वारा रिसर्च किया जा रहा है।
कोल बेड मीथेन का बड़ा स्रोत
आपको बता दे कि राज्य के दमोह और छतरपुर जिले में कोल बेड मीथेन गैस का बड़ा भंडार मिला है। यह प्राकृतिक गैस का बड़ा स्रोत माना जाता है। इस गैस की मदद से ही सीएनजी और एलपीजी का उत्पादन होता है।राज्य में 10 ब्लॉक्स में पेट्रोकेमिकल की खोज के लिए लाइसेंस दिए गए थे। इनमें से 6 ब्लॉक में खोज शुरू किया जा चुका है।एक ब्लॉक में प्राकृतिक गैस का भंडार मिल चुका है और उम्मीद है कि बाकी ब्लॉक में भी जल्द ही खोज पूरी होगी।
एमपी के इन जिलों में हो रही है प्राकृतिक गैस की खोज
मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्राकृतिक गैस की खोज के लिए केंद्र सरकार के द्वारा लाइसेंस जारी किया गया है। दमोह, छतरपुर, पन्ना, सतना, सागर, नरसिंहपुर, रायसेन और जबलपुर में प्राकृतिक गैस की खोज की जा रही है।ONGC के अधिकारियों की माने तो आने वाले समय में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
MP में होगा पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन की स्थापना
मध्य प्रदेश में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस की खोज, विवरण और उत्पादन अच्छे तरीके से हो सके इसके लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन की स्थापना का आदेश दिया गया है। मुख्यमंत्री ने 6 सितंबर को समीक्षा बैठक के द्वारा यह आदेश दिया। कॉर्पोरेशन राज्य में निकलने वाली प्राकृतिक गैस का पूरा नियंत्रण संभालेगा और इसके विपणन की जिम्मेदारी भी इसी के पास होगी।
Also Read:MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 30 जिलों से हो गई मानसून की विदाई, बढ़ने लगा अधिकतम तापमान



