Ladli Behna Yojana : लाडली बहनों को तोहफा, आज मुख्यमंत्री जारी करेंगे 1700 रुपए, इनको नहीं आएगी राशि

Ladli Behna Yojana
Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की महिलाओं को सशक्त करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) देश की सबसे महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक बन गई है। सरकार भी लाडली बहनों (Ladli Behna Yojana) के हित के लिए हर बार कुछ ना कुछ नया करती है।

इस बार 5 अक्टूबर यानी शनिवार को लाडली बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर कर की जा रही है। जबकि योजना के तहत हर महीने की 10 तारीख को राशि ट्रांसफर की जाती है। इस बार 1700 रुपए लाडली बहनों (Ladli Behna Yojana) के खाते में ट्रांसफर किए जा रहे हैं। इस राशि में उज्ज्वला योजना रसोई गैस की अनुदान राशि भी शामिल हो।

खाते में आएंगे 1700 रुपए  (Ladli Behna Yojana)

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि इस बार लाडली बहनों के खाते में 1250 रुपए के साथ रसोई गैस सिलेंडर के लिए 450 रुपए भेजे जाएंगे। आज लाडली बहन योजना की 17वीं किस्त जारी होगी। त्योहारी सीजन की वजह से इस बार 10 तारीख से पहले ही लाडली बहना योजना की किस्त जारी की जाएगी, साथ में त्यौहार पर खर्च का बोझ कम करते हुए 450 रुपए उज्जवला योजना के भी दिए जा रहे हैं।

खाते में अलग से आएंगे 450 रुपए

जैसा कि सभी जानते हैं सस्ती दरों में रसोई गैस सिलेंडर खरीद सकें, इसके लिए ही सरकार ने उज्जवला योजना शुरू की हैं। इस योजना में गैस सिलेंडर खरीदने पर सब्सिडी दी जाती हैं। इस बार सीएम मोहन यादव 450 रुपए की सब्सिडी महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करेंगे।

इनको नहीं आएगी Ladli Behna Yojana की राशि

सरकार द्वारा आज 5 अक्टूबर को राशि ट्रांसफर की जा रही है। उन महिलाओं के खाते में राशि नहीं आएगी, जिन महिलाओं की डीबीटी सक्रिय नहीं है। योजना की राशि पाने के लिए महिलाओं को अपने खाते की ई-केवाईसी करनी होगी। इसके बाद फिर उन्हें इस योजना की राशि मिलने लगेगी। वहीं इस योजना में पात्र हितग्राहियों को ही राशि ट्रांसफर की जा रही है, साथ ही उज्ज्वला योजना में जिन लोगों के पास कनेक्शन है, उन्हें ही सब्सिडी मिलेगी।

Also Read:Ladli Behna Yojana: लाडली बहनों के लिए सामने आई बड़ी खुशखबरी,दशहरे से पहले मिलेगा बड़ा तोहफा, देखें अपडेट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button