Railway Vacancy 2024: रेलवे ने 14000 से अधिक पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन करने की अंतिम तिथि

Railway Vacancy 2024: Railways has released bumper recruitment for more than 14000 posts, know the last date to apply

Railway Vacancy 2024: रेलवे ने इस बार टेक्नीशियन के पदों के लिए बंपर भर्ती निकाली है। भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रेलवे भर्ती बोर्ड ने हाल ही में टेक्नीशियन के पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। रेलवे द्वारा 14298 पदों पर भर्ती की जाएगी।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को टेक्निशियन ग्रेड 1 बीई, बीटेक या बीएससी इंजीनियरिंग की डिग्री होना आवश्यक है। या फिर टेक्निशियन ग्रेड 3 दसवीं पास और आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए। सीबीटी एक्जाम डॉक्यूमेंट्री वेरिफिकेशन और मेडिकल के बाद सिलेक्शन किया जाएगा।
यह है आवेदन करने की अंतिम तिथि
 RRB रेलवे भर्ती में आवेदन करने की प्रक्रिया 2 अक्टूबर 2024 से प्रारंभ हो गई। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2024 है। अभ्यार्थी अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को 500 शुल्क देना होगा। भर्ती संबंधित जानकारी के लिए ऑफिशल वेबसाइट rrbcdg.gov.in लॉगिन कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.। संपूर्ण जानकारी करने के बाद ही आवेदन करें। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button