Mp Ladli Bahana Shadi Yojana : मध्य प्रदेश की लाडली बहनों को शादी में मिलेंगे 1 लाख! जल्द होगा फैसला

Mp Ladli Bahana Shadi Yojana : मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लाडली बहना योजना चलाई जा रही है। इस योजना में हर महीने महिलाओं को 1250 रुपए दिए जाते हैं। अब मध्य प्रदेश सरकार लाडली बहनों को विवाह के लिए भी राशि देगी। इस योजना (Mp Ladli Bahana Shadi Yojana ) पर जल्द ही मोहर लगा सकती है। माना जा रहा है कि जल्द ही योजना के तहत 1 लाख रुपए की राशि विवाह के लिए लाडली बहनों को देनी शुरू हो जाएगी।
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों के विवाह के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना शुरू की गई थी। इस योजना में पहले₹55000 दिए जाते थे। मध्य प्रदेश सरकार बनने के पूर्व विधानसभा चुनाव में इस राशि को बढ़ाने का ऐलान किया गया था। अब कैबिनेट मीटिंग में मोहर लगने के बाद यह राशि ₹100000 हो जाएगी।
चुनाव में किया था राशि बढ़ाने का ऐलान (Mp Ladli Bahana Shadi Yojana)

राज्य सरकार के द्वारा 2023 चुनाव के दौरान वादा किया गया था कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की राशि में बढ़ोतरी की जाएगी। सरकार के द्वारा शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की राशि में बढ़ोतरी करने का ऐलान कर दिया जाएगा।
Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana की राशि में होगी बढ़ोतरी

राज्य सरकार के द्वारा मध्य प्रदेश के लाडली बेटियों के विवाह के लिए 55000 दिए जाते थे, लेकिन अब सरकार ने इसमें 45000 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। अब गरीब बेटियों के शादी के समय 1 लाख रुपए सरकार के द्वारा दिया जाएगा।
गरीब परिवारों को मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की राशि में बढ़ोतरी होने से गरीब परिवार को काफी सहायता मिलेगा। वह अपनी बेटी की शादी अच्छे से कर पाएंगे। इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए वित्त विभाग के पास भेज दिया गया है और जैसे ही प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है इसे लागू कर दिया जाएगा।
देवउठनी एकादशी से योजना का लाभ
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार इस योजना के तहत राशि बढ़ाने की शुरुआत देवउठनी एकादशी यानि 12 नवंबर के दिन से करने वाले हैं। इस दिन से सभी शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं और शादी के मुहूर्त भी होते हैं। यही कारण है कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एकादशी के दिन ही इस योजना की राशि बढ़ाकर लाडली बहनों का खातों में दिए जाने की योजना पर काम किया जा रहा है।
Mp Ladli Bahana Shadi Yojana पर सरकार मुहर लगाती है तो हर साल 283 करोड़ रुपए के करीब का सरकारी खजाने में अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा।



