Betul Mandi Bhav 27 September : आज 27 सितंबर 2024 के बैतूल मंडी भाव, 2800 रुपये प्रतीक क्विंटल बिक रहा गेहूं
Betul Mandi Bhav 27 September : Betul Mandi Bhav today 27 September 2024, wheat is being sold at Rs 2800 per quintal
Betul Mandi Bhav 27 September : शुक्रवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 27 सितंबर 2024 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 6 हजार 216 बोरे रही। 4834 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 1030 बोरे , मक्का की आवक 208 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।
कृषि उपज मंडी में गेंहू की सबसे ज्यादा 4834 बोरे आवक
कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को उपज की आवक में बढोतरी हुई है। गेंहू की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
मूंग के उपज की आवक 27 बोरे रही
मंडी में मूंग और उडद की आवक भी होने लगी है। मूंग के दाम 3700 से लेकर 8001 रुपये तक है। ग्रीष्मकालीन मूंग की आवक अभी आ रही है। मूंग के दाम अभी किसानों को अच्छे मिल रहे है। उड़द के दाम 6801 प्रति किवंटल के पार है।

