Damoh Death In Accident: मध्य प्रदेश में यहां एक साथ उठी 9 अर्थियां, एसपी-कलेक्टर भी पहुंचे

Damoh Death In Accident
Damoh Death In Accident

Damoh Death In Accident: मध्य प्रदेश में बुधवार को एक साथ 9 अर्थियां उठने से हर किसी की आंखें नम हो गई। अंतिम संस्कार के दौरान कलेक्टर-एसपी तक पहुंचे। बारिश के बीच यह शव यात्रा घर से लेकर मुक्तिधाम पहुंची, जिसे देख ऐसा लग रहा था कि मानों इंसान तो इंसान आसमान भी या नजारा देखकर रो रहा हो। इन नौ लोगों के अंतिम संस्कार में हजारों लोग पहुंचे थे।

दरअसल दमोह के समन्ना गांव में ट्रक से कुचलने के कारण नौ लोगों की मौत हो गई थी। इन नौ लोगों को एक साथ अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। पूरे शहर से हजारों लोग इस अंतिम संस्कार में शामिल हुए। यह सभी नौ लोग एक ही गांव के रहने वाले थे। सभी का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया। जिले के कलेक्टर और एसपी भी वहां पहुंचे। एक साथ 9 अर्थियां देख कर हर किसी की आंखों में आंसू आ गए।

ऑटो चालक की भी इस घटना में मौत हो गई और उनका भी अंतिम संस्कार किया गया। आठ लोगों के अंतिम संस्कार के दौरान जमकर बारिश हो रही थी ऐसा लग रहा था मानो आसमान भी रो रहा है। इस दौरान SP श्रुत कीर्ति सोमवंशी, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने भी मुक्तिधाम पहुंचकर मृतकों के परिवार को हौसला दे रहे थे।

बांदकपुर जाते समय हुआ हादसा (Damoh Death In Accident)

ऑटो में सवार गुप्ता परिवार के 10 लोग जागेश्वर धाम बांदकपुर के लिए रवाना ना हुए थे तभी समन्ना गांव में यह बड़ी घटना हो गई। सूत्रों की माने तो ट्रक चालक ने शराब पी रखी थी और और गाड़ी चलाते समय उसे होश नहीं रहा जिससे यह बड़ी घटना हो गई। ट्रक चालक ने ऑटो के ऊपर ट्रक चढ़ा दिया जिससे सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रक चालक हुआ गिरफ्तार

इस घटना में घायलों को अस्पताल में एडमिट कर दिया गया है और ट्रक चालक को गिरफ्तार करके उसके ऊपर धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री के द्वारा इस घटना पर शोक जताया गया और मृतक के परिवार को दो-दो लाख रुपये और घायलों को ₹50000 देने का ऐलान किया गया।

एक साथ उठी 9 लोगों की आर्थिया

बुधवार की सुबह शोभा नगर क्षेत्र में काफी भीड़ जमा हो गई और इस दौरान बारिश भी हो रही थी। एक साथ नौ लोगों की आर्थिया उठने से सब की आंखों में आंसू आ गए। जब सड़क से यह लासे गुजर रही थी तब लोगों की आंखों से आंसू लगातार बह रहे थे और इस घटना ने सबको दुखी कर दिया।

Also Read:Betul News: प्रेम संबंधों के चलते हुई थी b.Ed के छात्र की हत्या, 3 युवकों ने गला घोटकर फेंक दिया था नदी में

Related Articles

Back to top button