Betul Mandi Bhav 25 September : आज 25 सितंबर 2024 के बैतूल मंडी भाव, मूंग के दाम 8 हजार रुपये के पार पहुँचे
Betul Mandi Bhav 25 September : Betul Mandi Bhav today 25 September 2024, the price of moong crossed 8 thousand rupees
Betul Mandi Bhav 25 September : बुधवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 25 सितंबर 2024 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 5 हजार 273 बोरे रही। 4149 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 938 बोरे , मक्का की आवक 71 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।
कृषि उपज मंडी में गेंहू की सबसे ज्यादा 4149 बोरे आवक
कृषि उपज मंडी में बुधवार को उपज की आवक में कमी आई है। गेंहू की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
मूंग के उपज की आवक 14 बोरे रही
मंडी में मूंग और उडद की आवक भी होने लगी है। मूंग के दाम 6000 से लेकर 8101 रुपये तक है। ग्रीष्मकालीन मूंग की आवक अभी आ रही है। मूंग के दाम अभी किसानों को अच्छे मिल रहे है। उड़द के दाम 7001 प्रति किवंटल के पार है।

