Betul News: पाथाखेड़ा में नजर आया तेंदुआ, वीडियो वायरल, लोगों में दहशत

Betul News
Betul News

Betul News:  कोलनगरी पाथाखेड़ा में बीती रात तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि WCL के कर्मचारियों को ड्यूटी पर जाते समय तेंदुआ दिखाई दिया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। तेंदुआ नजर आने से WCL के कर्मचारियों में भी डर का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात को पाथाखेड़ा खदान के पास तेंदुआ नजर आया। सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सर्चिंग शुरू कर दी है।

Also Read:Betul Employment News: जिला प्रशासन और म.प्र. राज्य आजीविका मिशन की विशेष पहल से रोजगार मेले में 118 युवाओं को मिला रोजगार

शुरू हुआ सर्च अभियान (Betul News)

तेंदुआ दिखाई देने की पुष्टि करते हुए वन विभाग के एसडीओ अजय बहाने ने बताया कि तवा कोयला खदान दो में ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारियों को तेंदुआ दिखा था, जिसका वीडियो बनाकर कर्मचारियों ने वायरल किया था। इसके बाद वन विभाग की टीम द्वारा सर्चिंग जारी है l

अक्सर नजर आता है तेंदुआ

बता दें कि सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के समीप होने के चलते पाथाखेड़ा, सारणी के इलाकों में अक्सर तेंदुआ नजर आता है। कोयला तव खदान 2 के आसपास भी इस बार तेंदुए की मूवमेंट बनी हुई है। बीती रात तेंदुआ नजर आने पर कर्मचारियों ने उसका वीडियो बनाया है। बताया जा रहा है कि वन विभाग ने 3 टीम गठित करके तेंदुए की तलाश शुरू कर दी हैं। वही खदान में ड्यूटी जाने वाले कर्मचारियों को सतर्क रहने की समझाइए दी गई है।

 

Related Articles

Back to top button