Damoh-Katni Road Accident: एमपी के दमोह में ऑटो और ट्रक के टक्कर में 7 लोगों की हुई मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Damoh-Katni Road Accident: दमोह-कटनी स्टेट हाइवे के देहात थाना क्षेत्र के समन्ना गांव में बड़ा हादसा हो गया है। यहां ट्रक और सवारी ऑटो की टक्कर हो गई है। इस एक्सीडेंट में 7 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल है। ऑटो में कितने लोग सवार थे इस बात की जानकारी अभी नहीं मिल पा रही है।
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर और एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी के द्वारा घायल लोगों के लिए इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है जिसके लिए दमोह से जबलपुर तक एक कॉरिडोर बनाया गया है। घायलों को सही समय पर एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया ताकि उनकी जान बचाई जा सके।
घायलों की नहीं हुई है पहचान (Damoh-Katni Road Accident)

इस घटना की जानकारी मिलते ही देहात थाना पुलिस के साथ कलेक्टर एसपी और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। क्रेन बुलाकर ऑटो को बाहर निकल गया और जो भी लोग ऑटो के नीचे दबे थे उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पांच लोगों डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया और तीन लोग गंभीर रूप से घायल है। घायलों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मृत और घायलों में से किसी की पहचान अभी नहीं हुई है।
एसपी ने कहा कि यह ऑटो लोकल का ही रजिस्टर्ड है इसलिए उम्मीद है कि इसमें आसपास के लोग ही होंगे। जिन लोगों की मौत हो चुकी है और जो लोग घायल है उनके बारे में पता लगाया जा रहा है और जल्द ही उनके परिजनों को सूचित किया जाएगा।



