Betul Mandi Bhav 09 September : आज 09 सितंबर 2024 के बैतूल मंडी भाव, मूंग और उड़द के दामों में बढ़ोतरी
Betul Mandi Bhav 09 September : Betul Mandi Bhav today 09 September 2024, increase in the prices of moong and urad
Betul Mandi Bhav 09 September : सोमवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 09 सितंबर 2024 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 6 हजार 483 बोरे रही। 3907 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 1956 बोरे , मक्का की आवक 113 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।
कृषि उपज मंडी में गेंहू की सबसे ज्यादा 3907 बोरे आवक
कृषि उपज मंडी में सोमवार को उपज की आवक में बढोतरी है। गेंहू की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
मूंग के उपज की आवक 14 बोरे रही
मंडी में मूंग और उडद की आवक भी होने लगी है। मूंग के दाम 4000 से लेकर 8101 रुपये तक है। ग्रीष्मकालीन मूंग की आवक अभी आने लगी है। मूंग के दाम अभी किसानों को अच्छे मिल रहे है। उड़द के दाम 8501 प्रति किवंटल के पार है।
