MP Ladli Bahana: लाडली बहनों के लिए जरूरी खबर, आज आएगी किस्त, लेकिन कम कर दी राशि

 

MP Ladli Bahana
MP Ladli Bahana

MP Ladli bahana: राज्य के लाडली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। आज मुख्यमंत्री मोहन यादव लाडली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक के जरिए पैसे ट्रांसफर करेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव सागर के बीना से लाडली बहनों के खाते में आज 1250 रुपए ट्रांसफर करने वाले हैं। आपको बता दे की मुख्यमंत्री आज सागर जिले का दौरा भी करेंगे।

लाडली बहनों को कम आएगी राशि

इस बार सितंबर को लाडली बहनों के खाते में राशि कम आएगी। इसका कारण यह है कि पिछले महीने रक्षाबंधन के चलते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाडली बहनों के खातों में 250 रुपए अतिरिक्त ट्रांसफर किए थे, लेकिन इस बार यह अतिरिक्त राशि महिलाओं के खाते में नहीं आएगी और सिर्फ 1250 रुपए उनके खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। इस तरह इस बार महिलाओं के खाते में राशि कम आएगी।

आज मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सागर जिले के बीना का दौरा करने वाले हैं।

मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राहियों को आज मुख्यमंत्री राशि अंतरित करेंगे।

आज मुख्यमंत्री लाडली बहनों को 16वीं किस्त प्रदान करेंगे। बीना से ही लाडली बहनों के खाते में 1574 करोड रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।

आपको बता दे की मुख्यमंत्री कृषि उपज मंडी बीना में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे और यहां वह कई विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण भी करेंगे।

महिलाओं के सपना पूरा करने शुरू हुई थी योजना (MP Ladli bahana)

मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस योजना की शुरुआत की थी। विधानसभा चुनाव के पहले शुरू की गई इस योजना में अब तक 15 किस्त आ चुकी है। अब 16वीं किस्त का इंतजार किया जा रहा है। महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके सपना पूरे करने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई थी।

Also Read:Betul Crime News Today: पुलिस ने हत्या की घटना का किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार एक फरार

Related Articles

Back to top button